33.8 C
Lucknow
Friday, April 18, 2025

ये फिल्म देखने के बाद घरवालों ने दी थी जहीर-सागरिका के रिश्ते को मंजूरी

मुंबई। आईपीएल 2025 (IPL 2025) के बीच भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर जहीर खान (Zaheer Khan) के घर किलकारी गूंजी हैं। उनकी पत्नी सागरिका घाटगे खान (Sagarika Ghatge) ने बेटे को जन्म दिया हैं। इस खुशखबरी को उन्होंने खुद फैंस के साथ शेयर किया। इतना ही नहीं उन्होंने अपने न्यू बॉर्न बेबी का नाम भी रिवील किया हैं। इस कपल की तस्वीरें देख फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें-IPL में क्या होता है डक, गोल्डन डक और डायमंड डक का मतलब?

जहीर खान (Zaheer Khan) की प्रेम कहानी किसी फिल्म से कम नहीं है। उन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रेस सागरिका घाटगे (Sagarika Ghatge) से शादी की है। सागरिका चक दे इंडिया के साथ ही फॉक्स, मिले ना मिले हम और रस जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। दोनों की मुलाकात कुछ दोस्तों के जरिए एक पार्टी में हुई थी। कुछ मुलाकातों के बाद दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। हालांकि, दोनों ने अपने रिश्ते को हमेशा प्राइवेट रखा।

दोनों को पहली बार युवराज सिंह की शादी में एक साथ देखा गया था। जहीर खान अपनी पत्नी के साथ पूजा पाठ करते हैं और मंदिर भी जाते हैं। हालांकि कट्टरपंथियों को यह पसंद नहीं आता है। सोशल मीडिया पोस्ट पर इसकी वजह से उन्हें काफी अपशब्द भी सुनने पड़ते हैं। जहीर (Zaheer Khan) कभी इसकी परवाह नहीं करते और अपने हिसाब से जीवन जीते हैं।

सागरिका (Sagarika Ghatge) से शादी करने के लिए जहीर (Zaheer Khan) को अपने परिवार को मनाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। उनके घर वालों ने पहले सागरिका (Sagarika Ghatge) की फिल्म ‘चक दे इंडिया’ की सीडी मंगवाई। फिल्म देखने के बाद ही शादी के लिए तैयार हुए। नवंबर 2017 में दोनों की शादी हुई थी। सागरिका घाटगे का नाता शाही परिवार से है। उनका रिश्ता कोल्हापुर के शाहू महाराज से है। उनके पिता कागल रॉयल फैमिली से ताल्लुक रखते हैं। वहीं उनकी दादी सीता राजे घाटगे इंदौर के तुकोजीराव होल्कर III की बेटी हैं।

Tag: #nextindiatimes #IPL2025 #SagarikaGhatge #ZaheerKhan

RELATED ARTICLE

close button