29.4 C
Lucknow
Tuesday, July 15, 2025

TCS मैनेजर मानव शर्मा के सुसाइड के बाद सामने आई पत्‍नी, बताया कुछ ऐसा कि…

आगरा। डिफेंस कॉलोनी में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के र‍ि‍क्रूटमेंट मैनेजर ने शादी के एक वर्ष बाद ही पत्नी के उत्पीड़न से तंग आकर अपनी जान दे दी। इंजीनियर ने पंखे से फंदा लगाकर अपनी जान दी है। सुसाइड (suicide) करने से पहले उन्‍होंने रोते हुए 6.57 मिनट का एक वीडियो भी बनाया है। अब मानव शर्मा (Manav Sharma) की पत्‍नी न‍िक‍िता का भी बयान सामने आया है।

यह भी पढ़ें-एटा में शादी का झांसा देकर युवती की तीन दोस्तों ने की निर्मम हत्या, हुए गिरफ्तार

उन्‍होंने पुल‍िस के सामने अपना पक्ष रखा है। निकिता का आरोप है कि मैनेजर Manav Sharma शराब पीकर उससे मारपीट करता था। उसने आत्महत्या (suicide) वाले दिन भी उसके स्वजन को कॉल करके बताया था कि वह आत्महत्या कर लेगा। इसके बाद भी उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया। मैनेजर की मृत्यु के बाद जब वह वहां गई तो उसे धक्का मारकर निकाल दिया गया।

निकिता ने अपना वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित किया है। साथ ही मानव (Manav Sharma) की बहन आकांक्षा से वाट्सएप चैट भी सार्वजनिक की है, जिसमें वह मानव के आत्महत्या करने को बोलने की जानकारी दे रही है। न‍िक‍िता ने बताया क‍ि अभी मेरे पत‍ि की डेथ हुई है। मैंने उनका वीड‍ियो देखा है। ज‍िसमें वो आरोप लगा रहे हैं क‍ि मैं मेरी पत्‍नी की वजह से सुसाइड कर रहा हूं। उन्‍होंने वीड‍ियो में मुझ पर जो इल्‍जाम लगाया है, वह पूरी तरह से गलत है। वो मेरा पास्‍ट था। वाे शादी के पहले की बात थी।

ये बात मेरे पत‍ि Manav Sharma को मालूम थी। इस बात से वो बहुत ड्र‍िंक भी करने लगे थे। उन्‍होंने अपने आपको नुकसान भी पहुंचाया। खूब हल्‍ला मचाते थे। तीन बार फांसी लगाने की कोश‍िश की। मैं हर बार उन्‍हें बचाती थी। उन्‍हें बचाकर मैं मुंबई से घर आगरा लेकर आई। उसी दि‍न वह खुशी-खुशी मुझे घर छोड़कर गए। सुबह फांसी लगाकर जान दे दी। ये भी बताया क‍ि जब मानव ड्र‍िंक करते थे तो मुझे भी मारते थे। हाथ काट लेते थे। ये सारी बातें गलत हैं क‍ि लड़कों की नहीं सुनी जाती है। पत‍ि की सुनने के बाद एक बार आप मेरी भी सुनो। मैं क्‍या बोलना चाह रही हूं।

Tag: #nextindiatimes #ManavSharma #suicide

RELATED ARTICLE

close button