36.8 C
Lucknow
Wednesday, April 2, 2025

करारी हार के बाद मायावती का बड़ा ऐलान, BSP अब नहीं लड़ेगी कोई उपचुनाव

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश, झारखंड और महाराष्ट्र (Maharashtra) चुनाव में बसपा की करारी शिकस्त के बाद मायावती (Mayawati) ने रविवार को पहली प्रतिक्रिया व्यक्त की है। पत्रकारों से बात करते हुए BSP सुप्रीमो ने चुनाव में धांधली का आरोप लगाया है। साथ ही उन्होंने (Mayawati) कहा कि जब तक चुनाव आयोग इसे रोकने के लिए सख्त कदम नहीं उठाता है तब तक BSP देश में कोई भी उपचुनाव नहीं लड़ेगी।

यह भी पढ़ें-‘जुड़ेंगे तो जीतेंगे’…CM योगी के बयान पर सपा ने लगाई होर्डिंग, गरमाई सियासत

साथ ही उन्होंने (Mayawati) कहा कि लोकसभा और राज्यों में विधानसभा चुनाव पूरी दमदारी से पार्टी लड़ेगी। देश में लोकसभा और राज्यों में विधानसभा चुनावों के साथ-साथ खासकर उपचुनावों (by-elections) में तो अब ये कार्य काफी खुलकर किया जा रहा है। ये सब हमें हाल ही में हुए उत्तर प्रदेश के उपचुनाव में देखने को भी मिला है।

मायावती (Mayawati) ने आगे कहा- आम चुनाव में इस मामले में आम चुनाव में थोड़ा बचाव हो जाता है। क्यूंकि सरकारी मशीनरी का सत्ता परिवर्तन के डर से आम चुनाव में इनका जनता पर कुछ ज्यादा दबाव व डर नहीं होता है। इसलिए बसपा (BSP) देश में आम चुनाव लड़ेगी। हमारी पार्टी देश में लोकसभा व राज्यों में विधानसभा के चुनाव तथा स्थानीय निकायों के चुनाव पूरी तैयारी और दमदारी के साथ लड़ेगी।

महाराष्ट्र (Maharashtra) राज्य में विधानसभा के हुए आम चुनाव में भी इसे लेकर काफी आवाजें उठाई जा रही है। ये हमारे देश और लोकतंत्र के लिए खतरे की बड़ी घंटी भी है। ऐसी स्थिति में अब हमारी पार्टी ने ये फैसला लिया है कि जब तक देश में फर्जी वोटों को डालने से रोकने के लिए देश के चुनाव आयोग द्वारा कोई सख्त कदम नहीं उठाए जाते हैं तब तक हमारी पार्टी देश में अब कोई भी उपचुनाव नहीं लड़ेगी। वहीं पार्टी आम चुनाव में पूरी दमदारी के साथ लड़ेगी।

Tag: #nextindiatimes #BSP #Mayawati #byelections

RELATED ARTICLE

close button