22 C
Lucknow
Tuesday, February 10, 2026

सपा की ‘PDA पाठशाला’ के बाद शुरू हुई ‘PDA रसोई’, जानें क्यों छिड़ी है ये जंग?

कानपुर। यूपी में इस वक्त PDA की पाठशाला चर्चा में छाई ही थी कि उसके बाद अब समाजवादियों ने PDA की रसोई संचालित कर दी है। कानपुर देहात के भोगनीपुर तहसील के एक दर्जन गांव बाढ़ ग्रस्त हैं। यमुना पट्टी के किनारे पड़ने वाले गांव में पानी ने इस कदर तबाही मचा रखी है कि गांव वालों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें-अखिलेश या डिंपल यादव, जानें दोनों में कौन है ज्यादा पढ़ा-लिखा?

यमुना नदी का जलस्तर इतना बढ़ गया की पानी घरों में घुस गया, जिससे गांव वालों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। गांव के लोग तीन दिन से लगातार बाढ़ की मार झेल रहे हैं जिससे उनकी राशन की सामग्री खत्म होने लगी है। ऐसे में जब प्रशासन को राहत सामग्री का इंतजाम करना चाहिए तो उनकी जगह पर समाजवादी पार्टी के नेता राहत सामग्री का वितरण कर रहे हैं और गांव गांव जाकर PDA की रसोई चलकर समाजवादियों का भंडारा चला रहे हैं जिससे गांव वालों को गरम पूरी और सब्जी खिलाई जा रही है।

गांव वालों का आरोप है कि इतने दिनों से बाढ़ आई हुई है और अभी तक ना तो सरकार का कोई नेता, मंत्री आया और ना ही गांव में कोई अधिकारी ने आकर निरीक्षण किया है। गांव में भारी संकट आ गया है और जगह-जगह गंदगी भी फैली हुई है। इसके बावजूद भी डॉक्टरों की कोई टीम भी नहीं आई है।

वही समाजवादी नेताओं का कहना है कि प्रशासन के अधिकारी सभी बाढ़ग्रस्त गांवो में नहीं जा रहे हैं और जिन-जिन गांवों में जा भी रहे हैं तो वहां प्रशासन की तरफ से लइया और चना जैसी राहत सामग्री बांट रहे हैं। जिससे अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि गांव वाले लइया-चना खाकर कितनी देर भूख मिटा पाएंगे?

Tag: #nextindiatimes #PDAPathshala #AkhileshYadav

RELATED ARTICLE

close button