35.9 C
Lucknow
Tuesday, March 10, 2026

SIR के बाद किस राज्य में कितने वोटर्स के कटे नाम, ऐसे करें सब कुछ चेक

नई दिल्ली। कई राज्यों में इलेक्टोरल रोल के SIR को पूरा करने के बाद भारत के चुनाव आयोग ने ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी कर दी है। आपको बता दें कि गुजरात में इसके बाद वोटरों की संख्या में काफी ज्यादा गिरावट देखने को मिली है। यहां पर बिहार और बंगाल से भी ज्यादा लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं।

यह भी पढ़ें-देश में पहली बार कब हुआ था SIR, जानें क्यों होता है ये जरूरी?

दरअसल इस प्रक्रिया का मकसद मरे हुए वोटरों, वे लोग जो परमानेंटली शिफ्ट हो गए हैं और डुप्लीकेट एंट्री के नाम को हटाकर इलेक्टोरल रोल को साफ करना है। अगर बात तमिलनाडु की करें तो सभी राज्यों में सबसे ज्यादा नाम यहीं पर हटाए गए हैं। रोल से लगभग 97.37 लाख वोटरों के नाम हटा दिए गए हैं। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक लगभग 66.4 लाख नाम उन वोटरों के थे जो परमानेंटली शिफ्ट हो चुके थे।

गुजरात में एसआईआर प्रकिया के दौरान लगभग 73 लाख नाम हटा दिए गए। राज्य में रजिस्टर्ड वोटरों की कुल संख्या 5.08 करोड़ से घटकर 4.34 करोड़ हो गई है। पश्चिम बंगाल की ड्राफ्ट इलेक्टोरल रोल में लगभग 58.11 लाख नाम हटाए गए हैं। ठीक इसी तरह राजस्थान में भी रोल से लगभग 41.79 लाख वोटरों को हटाया गया है।

बिहार में 65 लाख से ज्यादा नाम हटाए गए और इसी के साथ कई छोटे क्षेत्रों में भी खास सुधार देखने को मिले। गोवा में लगभग 10 लाख नाम, पुडुचेरी में एक लाख से ज्यादा और लक्षद्वीप में लगभग 1500 नाम हटाए गए। आपका नाम वोटर लिस्ट में है या फिर नहीं यह चेक करने के लिए वोटर सर्विस पोर्टल का इस्तेमाल किया जा सकता है। पोर्टल पर जाकर ईपीआईसी नंबर का इस्तेमाल करके ऑनलाइन सर्च कर सकते हैं।

Tag: #nextindiatimes #SIR #ElectionComission #SIRList2025

RELATED ARTICLE

close button