नई दिल्ली। भारत अपना 76वां गणतंत्र दिवस (Republic Day) मना रहा है। 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश भर में जीवंत समारोह, भव्य परेड (parade) और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। नई दिल्ली (New Delhi) में कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड में अद्भुत नज़ारे देखने को मिले। परेड में भारत की उपलब्धियों और प्रगति का प्रदर्शन किया गया।
यह भी पढ़ें-कर्तव्य पथ पर चल रही गणतंत्र दिवस परेड, दुनिया को दिखी भारत की ताकत
भारतीय नौसेना (Indian Navy) की झांकी में भारत के समुद्री हितों की रक्षा करने और हजारों मील तक भारत की समुद्री शक्ति को प्रदर्शित करने में सक्षम एक मजबूत आत्मनिर्भर नौसेना को दिखाया गया। पंजाब की झांकी (tableau) में फुलकारी हस्तकला का प्रदर्शन किया गया। इसमें कृषि प्रधान पहलू का प्रदर्शन किया गया। Goa की झांकी में प्राचीन विरासत को दिखाया गया। इसमें आधुनिकता और सांस्कृति को दर्शाया गया।

कर्तव्य पथ पर अनोखा नजारा देखने को मिला। 5 हजार कलाकारों ने एकसाथ परफॉरमेंस दिया। पीएम मोदी और चीफ गेस्ट सुबियांतो ने भी इसे एंजॉय किया। परेड (parade) के दौरान भारतीय सेना के सिग्नल कोर की मोटरसाइकिल राइडर डिस्प्ले टीम “द डेयरडेविल्स” ने अपने अलग अंदाज से लोगों का मन मोह लिया। “द डेयरडेविल्स” टीम ने बुलेट व्हीली, लैडर सैल्यूट, थ्री पीक डेविल फॉर्मेशन, शत्रुजीत, मर्करी पीक, इन्फो वॉरियर्स, लोटस और ह्यूमन पिरामिड के साथ सलामी दी।

परेड (parade) के दौरान आसमान में राफेल और सुखोई (Sukhoi) समेत कई लड़ाकू विमान गरजे। विमानों ने अलग-अलग तरीके से अपना शौर्य दिखाया। भारतीय वायुसेना परेड के दौरान फ्लाई-पास्ट से लोगों का दिल जीत लिया। ICG के 3 डोर्नियर-228 विमानों से रक्षक फॉर्मेशन किया गया। परेड (parade) के दौरान तीन सुखोई-30 विमानों ने त्रिशूल फॉर्मेशन बनाया। इसी के साथ राफेल ने विजय फॉर्मेशन प्रदर्शित किया।
Tag: #nextindiatimes #parade #RepublicDay