डेस्क। इस दुनिया में कई हैरान करने वाली चीजें हैं, जिनके बारे में जब लोगों को पता चलता है तो वो दंग रह जाते हैं। आज हम ऐसे ही एक पौधे के बारे में आपको बताएंगे, जिसकी पत्तियों (fern leaves) को छूने से आपके शरीर पर टैटू (tattoo) बन जाएगा। ये सुनने में आपको अजीब लग रहा होगा, मगर ये सच है। सोशल मीडिया (social media) पर इस अनोखे पेड़ का वीडियो काफी वायरल हुआ था।
यह भी पढ़ें-मेंटली कितने स्ट्रॉन्ग हैं आप? इन 7 तरीकों से करें पहचान
अगर आप इस पत्ती (fern leaves) को ध्यान से देखेंगे तो ये आपको जानी पहचानी लगेगी। वो इसलिए क्योंकि यही पत्ती न्यूजीलैंड (New Zealand) के राष्ट्रीय ध्वज में भी नजर आती है। टैटू बनाने वाली यह डिजाइनदार पत्ती न्यूजीलैंड सिल्वर फर्न पेड़ की है, जो वहां का राष्ट्रीय सिंबल है। पत्ती को जोर से दबाने पर ये टैटू (tattoo) जैसी आकृति हाथों पर बना देता है। न्यूजीलैंड के डिपार्टमेंट ऑफ कंजर्वेशन के अनुसार, देश में 200 प्रजाति के फर्न प्लांट पाए जाते हैं। इस वाले को सिल्वर फर्न (silver fern) इसलिए कहते हैं क्योंकि इसका निचला हिस्सा सिल्वर रंग का होता है।

न्यूजीलैंड (New Zealand) के डिपार्टमेंट ऑफ कंजर्वेशन के अनुसार देश में 200 प्रजाति के फर्न प्लांट पाए जाते हैं। इस वाले को सिल्वर फर्न (silver fern) इसलिए कहते हैं क्योंकि इसका निचला हिस्सा सिल्वर रंग का होता है और इससे सिल्वर कलर का ही डिज़ाइन भी बनता है। ये पौधा सिर्फ न्यूज़ीलैंड नहीं बल्कि दूसरे देशों में भी मिलता है, जिसमें भारत और नेपाल भी शामिल हैं।
जानकारी के मुताबिक पचमढ़ी में किए गए शोध में मिलीं प्रजातियों सिथेया गिगेंटा, साइथिया हेस्पिडा और अलसोफिला प्रजाति की फर्न काफी दुर्लभ है। इनमें से अलसोफिला सिर्फ पचमढ़ी में ही पाई जाती है। पचमढ़ी की वादियों में ‘सिल्वर फर्न” (silver fern) के पनपने का सबसे बड़ा कारण यहां का वातावरण है, जो न्यूजीलैंड के समान ऊष्ण कटिबंधीय है।
Tag: #nextindiatimes #silverfern #NewZealand