26 C
Lucknow
Saturday, November 22, 2025

छोटा सा दाना तबाह कर सकता है पूरा इलाका, पढ़ें IED से कितना खतरनाक होता है RDX?

डेस्क। दिल्ली में लाल किले के पास मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास जोरदार धमाके से राजधानी में दहशत फैल गई। यह ब्लास्ट ह्यूंडई i20 में हुआ। रिपोर्ट्स बताती हैं कि इसमें अमोनियम नाइट्रेट जैसे उच्च क्षमता वाले विस्फोटक का इस्तेमाल हुआ है। लेकिन क्या आपको पता है कि आखिर IED से RDX कितना खतरनाक होता है?

यह भी पढ़ें-जानें कब-कब दहल चुकी है दिल्ली, उस वक्त कितना हुआ था नुकसान?

जरा सोचिए, एक छोटी सी डिब्बी में भरा पाउडर पल भर में पूरे इलाके को तबाह कर दे, सायरन बज उठें और धूल-धुआं सबकुछ निगल ले, यही है RDX की असली ताकत। ये कोई आम विस्फोटक नहीं, बल्कि दुनिया के सबसे खतरनाक बमों में से एक का दिल होता है। जब IED यानी इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस में RDX का इस्तेमाल होता है, तब धमाका सिर्फ आवाज नहीं, तबाही का सबूत बन जाता है।

IED यानी Improvised Explosive Device, एक तरह का देसी बम होता है, जिसे आमतौर पर लोहे की पाइप, प्रेशर कुकर या किसी कंटेनर में बनाया जाता है। इसके अंदर विस्फोटक पदार्थ जैसे RDX, TNT या Ammonium Nitrate भरा जाता है। RDX इन सभी में सबसे शक्तिशाली होता है क्योंकि इसकी विस्फोटक क्षमता लगभग 1.5 गुना ज्यादा होती है। यानी अगर TNT किसी जगह को 10 मीटर तक नुकसान पहुंचाता है, तो वही RDX 15 मीटर तक का इलाका तबाह कर सकता है।

सामान्य IED की बात करें, तो उसमें इस्तेमाल होने वाला अमोनियम नाइट्रेट या जेलटिन स्टिक सीमित नुकसान पहुंचाते हैं, लेकिन जैसे ही उसमें RDX मिलाया जाता है, उसकी तीव्रता और मारक क्षमता बढ़ जाती है। एक RDX ब्लास्ट से निकलने वाली शॉकवेव आसपास की इमारतों की दीवारों को चकनाचूर कर सकती है, वाहनों को उलट सकती है और एक किलोमीटर तक कंपन फैला सकती है।

Tag: #nextindiatimes #RDX #RedFort #IED #DelhiBlast

RELATED ARTICLE

close button