सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थनगर जिले के बरई बनगवा में स्थित हिकमत पाली क्लीनिक पर हिकमत पाली क्लिनिक के डॉ. असद जमील व विजन 2026 उ0प्र0 के कोऑर्डिनेटर आस मोहम्मद के सहयोग से निशुल्क कैंप का आयोजन किया गया। आपको बता दे ये कैंप विजन 2026 के तहत लगाया गया था जिसमें आंख एवं अन्य संबंधित मरीजो का निशुल्क परीक्षण किया गया।
यह भी पढ़ें-सिद्धार्थनगर में SIR नोटिस विवाद पर बवाल, BJP नेता पर लगे गंभीर आरोप
इस कैंप में निशुल्क दवाइयां वितरित की गई। हिम्मत पाली क्लीनिक के डॉक्टर असद जमील ने बताया कि free health camp लगाया गया था जिसमें लगभग डेढ़ सौ मरीजों का निशुल्क चेकअप और इलाज कर निशुल्क दवाइयां वितरित की गई। मद्रास आई क्लिनिक के डॉक्टर जाहिद इदरीसी द्वारा लोगों का नेत्र परीक्षण किया गया और लोगों में दवाइयां वितरित की गई।

विजन 2026 के उ0प्र0 कोऑर्डिनेटर ने कहा कि हमारी संस्था प्रदेश के अलग-अलग जिलों में इस तरह का कैंप कर रही है जो गरीब लोग है उनका निशुल्क इलाज किया जाता है और उनको निशुल्क दवाइयां वितरण की जाती है। मेरा यह पहला कैंप डुमरियागंज में है और आगे इस तरीके के कैंप हर साल किए जाएंगे।
आपको बता दे डॉक्टर असद जमील द्वारा हर साल निशुल्क कैंप का आयोजन हिकमत पाली क्लीनिक पर किया जाता है जिसमें सैकड़ो लोगों का निशुल्क इलाज और उनको दवाइयां वितरित की जाती है। इस मौके पर डॉ. असद जमील, डॉ. अजीम अनवर, डॉक्टर जाहिद इदरीसी, आस मोहम्मद ,मुजाहिद खान नसीम ,उबैदुल्लाह फैजी, महेंद्र श्रीवास्तव, कन्हैया कुमार, मनोज, अजय सोनी, फरहान हैदर रिजवी मोहम्मद आरिफ आदि लोग मौजूद रहे।
(रिपोर्ट- दीप यादव, सिद्धार्थनगर)
Tag: #nextindiatimes #Siddharthnagar #freehealthcamp




