एंटरटेनमेंट डेस्क। क्या आपको पता है कि आज स्टारडम के साथ जीने वाले आमिर को एक बार मशहूर सिंगर ने गुस्से में स्टूडियो से बाहर निकाल दिया था। यह किस्सा 80 के दशक का है। उस वक्त एक्टर धीरे-धीरे अपना करियर चमका रहे थे और जिस सिंगर ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया, वो बहुत बड़ी सिंगर थीं।
यह भी पढ़ें-सफेद साड़ी ही क्यों पहनती थीं लता मंगेशकर, दिलचस्प है स्वर कोकिला का वो किस्सा
Aamir Khan को नहीं पता था कि वो मशहूर सिंगर उन्हें यूं स्टूडियो से बाहर निकाल देंगी लेकिन उसके बाद जो हुआ, वो सिंगर के लिए काफी शॉकिंग रहा। यह सिंगर कोई और नहीं, बल्कि सुरों की मल्लिका अलका याग्निक हैं।अलका ने बताया था कि वह आमिर से इस कदर चिढ़ गई थीं कि उन्हें एक्टर को निकालना ही पड़ा।
अलका ने बताया था कि, ‘मैंने देखा कि एक जवान लड़का चुपचाप बैठा था। शुरू में मैंने उन्हें नजरअंदाज किया और अपनी रिहर्सल जारी रखी लेकिन जब रिकॉर्डिंग शुरू हुई, तो मुझे अजीब लगा। जब आप गा रहे होते हैं और कोई आपको घूरता है तो इससे डिस्टर्बेंस होता है। इसलिए मैंने उन्हें जाने के लिए कहा।’

अलका याग्निक को नहीं पता था कि जिस फिल्म के लिए वह गाना गा रही हैं, आमिर उसी फिल्म के हीरो हैं। यह कयामत से कयामत तक मूवी का किस्सा है। बाद में जब रिकॉर्डिंग पूरी हो गई, तब फिल्म के डायरेक्टर मंसूर खान ने फिल्म के लीड स्टार्स आमिर और जूही चावला से उन्हें मिलवाया। इसके बाद उन्हें काफी अफसोस हुआ था। अलका याग्निक ने यह भी खुलासा किया था कि आज भी जब वह आमिर से मिलती हैं तो एक्टर उन्हें याद दिलाते हैं कि कैसे उन्होंने उन्हें बाहर निकाला था। दोनों उस किस्से को याद कर खूब हंसते हैं।
Tag: #nextindiatimes #AamirKhan #AlkaYagnik




