28 C
Lucknow
Monday, February 16, 2026

IAS-IPS या IFS, किस सर्विस में हैं सबसे ज्यादा ओबीसी? देखें आंकड़े

नई दिल्ली। यूपीएससी की तैयारी करने वाले लाखों युवाओं के मन में एक सवाल हमेशा रहता है कि आखिर IAS, आईपीएस और आईएफएस में किस वर्ग की कितनी हिस्सेदारी है? संसद में पेश ताजा आंकड़ों ने इस चर्चा को फिर तेज कर दिया है। खासकर ओबीसी वर्ग की भागीदारी को लेकर नई तस्वीर सामने आई है। चलिए नजर डालते हैं आंकड़ों पर।

यह भी पढ़ें-जब स्पीकर और डिप्टी स्पीकर दोनों न हों तब कैसे चलता है सदन? समझें यहां

रिपोर्ट में बताया गया कि देश में कुल स्वीकृत पदों के मुकाबले करीब 19 प्रतिशत सिविल सेवकों की कमी है। इसके साथ ही 2020 से 2024 तक की परीक्षाओं में आरक्षित वर्गों के चयन का विस्तृत ब्योरा भी साझा किया गया है। पिछले पांच वर्षों में ओबीसी वर्ग से कुल 731 अभ्यर्थियों का चयन हुआ। इनमें आईएएस में 245, आईपीएस में 255 और आईएफएस में 231 अधिकारी शामिल हैं।

साफ है कि तीनों सेवाओं में ओबीसी की मजबूत उपस्थिति रही। एससी वर्ग से कुल 371 उम्मीदवार चुने गए। इनमें आईएएस के लिए 135, आईपीएस के लिए 141 और आईएफएस के लिए 95 नाम शामिल हैं। एसटी वर्ग का आंकड़ा 186 रहा। इनमें आईएएस के 67, आईपीएस के 71 और आईएफएस के 48 अधिकारी बने।

आंकड़ों को देखें तो ओबीसी वर्ग के सबसे ज्यादा अधिकारी आईपीएस सेवा में चुने गए हैं। कुल 255 ओबीसी उम्मीदवार आईपीएस में गए, जबकि आईएएस में 245 और आईएफएस में 231 का चयन हुआ। यानी तीनों में अंतर बहुत बड़ा नहीं है लेकिन संख्या के लिहाज से आईपीएस थोड़ा आगे है। अगर कुल आरक्षित वर्गों को मिलाकर देखें तो भी आईपीएस सेवा में 467 चयन हुए, जबकि आईएएस में 447 और आईएफएस में 374। इससे यह संकेत मिलता है कि आरक्षित वर्गों के बीच आईपीएस का आकर्षण ज्यादा रहा।

Tag: #nextindiatimes #OBC #IAS #IPS #UPSC #IFS

RELATED ARTICLE

close button