25 C
Lucknow
Friday, February 13, 2026

4 साल की उम्र में जेल जाने से लेकर बांग्लादेश PM की कुर्सी तक..,कौन हैं तारिक रहमान?

डेस्क। तारिक रहमान (Tariq Rahman) के नेतृत्व वाली बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने बांग्लादेश के 13वें आम चुनावों में प्रचंड जीत हासिल की है। तारिक अब सिर्फ बांग्लादेश में लंबे समय तक शासन करने वाले परिवार के उत्तराधिकारी भर नहीं हैं, उन्होंने खुद को मौजूदा वक्त में यहां का सबसे शक्तिशाली नेता भी साबित कर दिया है। चलिए आपको बताते हैं तारिक रहमान की कहानी।

यह भी पढ़ें-क्या होती है जाति जनगणना, क्यों पड़ी इसकी जरूरत? जानें यहां

तारिक रहमान बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया और पूर्व राष्ट्रपति जियाउर रहमान के बेटे हैं। राजनीति उनके लिए नई नहीं है। 1990 के दशक में उन्होंने सक्रिय राजनीति में कदम रखा और 2001 से 2007 के बीच वे पार्टी के भीतर बेहद प्रभावशाली बन गए। उस दौर में उन्हें ‘डार्क प्रिंस’ के नाम से भी जाना गया क्योंकि वे सत्ता के पीछे से रणनीति बनाने वाले नेता माने जाते थे।

जब जियाउर रहमान की भी हत्या कर दी गई, तब तारिक रहमान की उम्र केवल 15 साल थी। इसके बाद उनका पालन-पोषण उनकी मां के साये में हुआ, जब खालिदा जिया देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं। 2007 में सैन्य समर्थित सरकार के दौरान तारिक रहमान पर भ्रष्टाचार के कई आरोप लगे। उन्हें जेल जाना पड़ा। बाद में वे इलाज के लिए लंदन चले गए और वहीं से पार्टी का संचालन करते रहे। 2018 और 2021 में उन्हें भ्रष्टाचार, मनी लॉन्ड्रिंग और 2004 के ग्रेनेड हमले से जुड़े मामलों में दोषी ठहराया गया था।

हालांकि शेख हसीना के पद छोड़ने के बाद अदालतों ने उनके खिलाफ कई फैसलों को पलट दिया। इससे उनके स्वदेश लौटने और चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाने का रास्ता साफ हुआ। करीब 17 साल बाद उनकी वापसी को बांग्लादेश की राजनीति की सबसे बड़ी घटनाओं में गिना जा रहा है।

Tag: #nextindiatimes #TariqRahman #BNP #Bangladesh

RELATED ARTICLE

close button