26 C
Lucknow
Wednesday, February 11, 2026

सिद्धार्थनगर में फिर से वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का मामला आया सामने, गहराया विवाद

सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थनगर जिले से एक बार फिर voter list में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। इटवा तहसील क्षेत्र में फार्म-7 के जरिए नाम काटे जाने को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। आरोप है कि जीवित और गांव में मौजूद मतदाताओं के नाम सूची से हटाने की कोशिश की गई, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। मामला अब राजनीतिक रंग भी लेता नजर आ रहा है।

यह भी पढ़ें-सिद्धार्थनगर में वोटर लिस्ट में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी का आरोप, ग्रामीणों में नाराजगी

इटवा तहसील क्षेत्र के कपिया लोहटी गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब विशेष समुदाय के करीब 36 लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाने के लिए फार्म-7 भेजे जाने का आरोप सामने आया। ग्रामीणों का कहना है कि जिन मतदाताओं के नाम काटने की कोशिश की गई, वे सभी जीवित हैं और गांव में ही निवास कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि प्रमोद पांडे के पिता सभासद हैं और भाजपा से जुड़े हुए हैं। ग्रामीणों ने इसे सुनियोजित राजनीतिक साजिश बताते हुए गलत तरीके से नाम काटने की कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। ग्रामीण रियाज़ अहमद ने बताया कि, “हम लोग जिंदा हैं, गांव में रहते हैं, फिर भी हमारा नाम काटने की कोशिश की जा रही है।”

वहीं कांग्रेस प्रदेश सचिव नादिर सलाम का कहना है कि, “भाजपा से जुड़े लोग बीएलओ को फार्म-7 दे रहे हैं। पात्र मतदाताओं के नाम काटने की बड़ी साजिश चल रही है। प्रशासन को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।” फिलहाल यह मामला पूरे इटवा तहसील क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। ग्रामीण निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर आरोप पर क्या कदम उठाता है?

(रिपोर्ट- दीप यादव, सिद्धार्थनगर)

Tag: #nextindiatimes #voterlist #Siddharthnagar

RELATED ARTICLE

close button