14 C
Lucknow
Tuesday, February 10, 2026

क्यों हो जाते हैं लोग कोरियन ड्रामे के दीवाने, जानें आखिर क्या है हकीकत?

डेस्क। हाल ही में गाजियाबाद में एक बड़ी घटना हुई है। तीन सगी नाबालिक बहनों ने कोरियन लवर गेम के चलते आत्महत्या कर ली है। दरअसल K-पॉप और K-ड्रामा के फैंस इस तरह के गेम्स की तरफ ज्यादा जल्दी आकर्षित हो जाते हैं लेकिन सवाल यह उठता है कि आखिर इन Korean Drama में ऐसा क्या होता है जो हर किसी को अपना दीवाना बना लेता है?

यह भी पढ़ें-Hyundai Creta के दो नए एडिशन लॉन्च, जानें दोनों की कीमतें और खासियतें

कोरियन ड्रामा के इतने एडिक्टिव लगने के पीछे सबसे बड़ी वजह उनकी कल्चरल पहचान है। खासकर भारतीय दर्शकों के लिए पारिवारिक रिश्ते, बड़ों के प्रति सम्मान, इमोशनल बलिदान और नैतिक मूल्यों पर जोर देना उन्हें अपनेपन का एहसास कराता है। दर्शक अक्सर इन कहानियों में अपनी जिंदगी की झलक देखते हैं।

कई वेस्टर्न सीरीज के उलट जो कई सीजन तक चलती हैं, ज्यादातर कोरियन ड्रामा एक साफ शुरुआत, बीच और अंत के साथ डिजाइन किए जाते हैं। आमतौर पर 16 से 20 एपिसोड में खत्म होने वाली कहानी एक ही सीजन में पूरी हो जाती है। यह स्ट्रक्चर कहानी को कसा हुआ और दिलचस्प बनाए रखता है। एक और बड़ा आकर्षण प्रोडक्शन क्वालिटी है।

कोरियन ड्रामा विजुअल काफी शानदार होते हैं। इनमें ध्यान से फ्रेम किए गए सीन, सॉफ्ट लाइटिंग और सिनेमैटिक एसथेटिक्स होते हैं। इतना ही नहीं बल्कि दमदार बैकग्राउंड म्यूजिक और ओरिजिनल साउंडट्रेक भी होते हैं। कई वेस्टर्न शो के विपरीत जो ज्यादातर बोल्ड सीन पर निर्भर रहते हैं कोरियन ड्रामा आमतौर पर फिजिकल कंटेंट के बजाय इमोशनल नजदीकी पर ज्यादा ध्यान देते हैं। रोमांस को न्यूडिटी या शॉक वैल्यू के बजाय हाव-भाव, बातचीत और साथ बिताए पलों के जरिए से दिखाया जाता है। इससे यह ड्रामा सभी उम्र के लोगों और कल्चर के लिए देखने में आरामदायक हो जाते हैं।

Tag: #nextindiatimes #KoreanDrama #KDrama

RELATED ARTICLE

close button