12 C
Lucknow
Tuesday, February 10, 2026

6 साल की उम्र से क्रिकेट खेलने लगे थे वैभव सूर्यवंशी, कोविड में घर को बना दिया मैदान

स्पोर्ट्स डेस्क। अंडर-19 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में भारत की जीत के हीरो रहे वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया। 175 रनों की शानदार पारी खेलकर युवा बल्लेबाज ने तमाम उपलब्धियां हासिल कर लीं। युवा बल्लेबाज ने फाइनल मैच में 175 रनों की तूफानी पारी खेलकर जीत की नींव रखी।

यह भी पढ़ें-इन दिग्गजों ने टी20 एशिया कप में खेले हैं सबसे ज्यादा मैच, सबसे आगे भारत का खिलाड़ी

बिहार के समस्तीपुर जिले के ताजपुर गांव में जन्मे वैभव सूर्यवंशी अपने हुनर के दम पर तेजी से पहचान बना रहे हैं। उन्होंने महज 14 वर्ष और 316 दिनों की उम्र में बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। जिम्बाब्वे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए आईसीसी पुरुष अंडर-19 विश्व कप 2026 के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ वैभव ने महज 80 गेंदों में 175 रनों की विस्फोटक पारी खेली।

यह पहला मौका नहीं है जब वैभव सूर्यवंशी ने किसी मुकाबले में शतकीय पारी खेलकर इतिहास रचा है। इससे पहले आईपीएल 2025 में युवा बल्लेबाज ने राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए ऐतिहासिक प्रदर्शन किया था। महज 14 साल की उम्र में उन्होंने पुरुषों के टी20 क्रिकेट में सबसे कम उम्र में शतक जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम किया।

वैभव बचपन से ही क्रिकेट के शौकीन थे। उन्होंने 6 साल की उम्र से ही क्रिकेट खेलना शुरू किया था। उसकी लगन को देखते हुए शहर के पटेल मैदान में क्रिकेट के गुण सीखने बृजेश झा के पास भेजा गया। कोरोना काल में जब चारों तरफ लॉकडाउन लगा हुआ था तब उस समय घर से बाहर नहीं निकलने की स्थिति में वैभव सूर्यवंशी ने प्रैक्टिस के लिए घर के दरवाजे पर ही नेट लगवा दिया था। वह पूरे कोरोना काल में गांव के मित्रों के साथ प्रैक्टिस करते थे।

Tag: #nextindiatimes #VaibhavSuryavanshi #INDvsENG #Under19WorldCupFinal

RELATED ARTICLE

close button