एंटरटेनमेंट डेस्क। कहते हैं कि शान-ओ-शौकत और शौहरत का सिलसिला जबतक चलता है तब खूब महफिलों में शोर सुनाई पड़ता है लेकिन जब वक्त की धूल जमती है, तो सिवाए किस्सों के कुछ बाकी नहीं रहता है। एक ऐसी ही एक्ट्रेस आई, जिसे हॉलीवुड की पहली ब्लॉकबस्टर और सबसे ज्यादा फीस लेने वाली हीरोइन का खिताब मिला।
यह भी पढ़ें-सांप के स्पर्म से बना कॉकटेल पीती हैं ये अमेरिकी सिंगर
हॉलीवुड आइकन एलिजाबेथ टेलर (Elizabeth Taylor) का जन्म 27 फरवरी, 1932 को लंदन में हुआ था। उनका पूरा नाम एलिजाबेथ रोजमंड टेलर था। टेलर के माता-पिता इंग्लैंड में ही रहते थे। हालांकि वर्ल्ड वॉर 2 से ठीक पहले टेलर के माता-पिता यूएस में आकर सैटल हो गए थे। टेलर के पिता एक आर्ट डीलर हुआ करते थे और यही एक बड़ी वजह थी जो टेलर हॉलीवुड की ओर खींच लाई।

वहीं टेलर की मां एक स्टेज एक्ट्रेस हुआ करती थीं और उन्होंने ही टेलर को फिल्मों में आने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके बाद टेलर ने अपने सफर की शुरूआत सिनेमा की दुनिय में बचपन में ही कर दी थी। दुनिया उन्हें उनकी ‘बैंगनी आंखों’ और बेमिसाल खूबसूरती के लिए जानती है, लेकिन एलिजाबेथ टेलर सिनेमा में सुनामी लाने का काम किया। वो हॉलीवुड की पहली एक्ट्रेस थीं, जिसने 1 मिलियन डॉलर की फीस ली।
एलिजाबेथ की शादियां दुनिया में सबसे ज्यादा चर्चा का विषय रहीं। ये जानकर आपको हैरानी होगी कि उन्होंने एक या दो नही बल्कि 8 शादियां की थीं। टेलर को जिस ताजमहल के नेकलेस को रिचर्ड बर्टन ने गिफ्ट किया था ये वही नेकलेस था, जिसकी चर्चा इन दिनों हो रही है। नूरजहां के इस नेकलेस पर हॉलीवुड ने दावा ठोका। वहीं टेलर को ज्वैलरी पहनने का बहुत शौक था। एलिजाबेथ टेलर की मृत्यु 2011 में हुई।
Tag: #nextindiatimes #ElizabethTaylor #Hollywood




