23 C
Lucknow
Thursday, February 5, 2026

संसद में क्यों उठा किताबों का विवाद, निशिकांत दुबे कौनसी किताबें लेकर पहुंचे?

नई दिल्ली। बजट सत्र के दौरान लोकसभा में अचानक माहौल गरमा गया। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने जैसे ही उस किताब के अंश पढ़ने शुरू किए, सत्ता पक्ष भड़क उठा। राहुल गांधी ने अपने भाषण के दौरान पूर्व थल सेना प्रमुख जनरल एम.एम. नरवणे की किताब का जिक्र किया।

यह भी पढ़ें-Budget 2026 में क्या सस्ता हुआ और क्या महंगा? यहां देखें पूरी लिस्ट

राहुल गांधी का दावा था कि इस किताब (book controversy) में डोकलाम को लेकर अहम बातें लिखी गई हैं, जिनसे यह समझा जा सकता है कि उस वक्त जमीन पर हालात कितने गंभीर थे। इसके बाद लोकसभा में बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कुछ पुस्तकों का हवाला देते हुए कांग्रेस और नेहरू-गांधी परिवार पर सवाल उठाए। जैसे ही उन्होंने किताबों के अंश पढ़ने शुरू किए, विपक्षी सांसदों ने कड़ा ऐतराज जताया।

उनका कहना था कि संसद के भीतर इस तरह की आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करना नियमों के खिलाफ है। हंगामा इतना बढ़ा कि सदन की कार्यवाही दो बार स्थगित करनी पड़ी। यह पूरा मामला ऐसे समय सामने आया, जब दो पहले राहुल गांधी ने पूर्व सेना प्रमुख एमएम नरवणे की अप्रकाशित किताब के हवाले डोकलाम विवाद का जिक्र छेड़ा, जिसको लेकर बीते तीन दिन से देश की राजनीति गरमाई हुई है।

निशिकांत दुबे जिन पुस्तकों का हवाला दे रहे थे, उनमें सबसे चर्चित नाम “एडविना एंड नेहरू” का है। दूसरी किताब का नाम है Reminiscences of the Nehru Age, जिसे एम.ओ. मथाई ने लिखा था। स्पेनिश लेखक जेवियर मोरो की किताब The Red Sari भी उन पुस्तकों में शामिल थी, जिनका जिक्र संसद में हुआ। चौथी किताब: इंदिरा – द लाइफ ऑफ इंदिरा नेहरू गांधी; जो इंदिरा गांधी के राजनीतिक और निजी जीवन पर और पांचवीं किताब: फ्रॉम रिवेली टू रिट्रीट भी इसमें शामिल थी।

Tag: #nextindiatimes #Budget2026 #Parliament #RahulGandhi #NishikantDube #bookcontroversy

RELATED ARTICLE

close button