18 C
Lucknow
Monday, February 2, 2026

‘मैं जिन्दा हूं’, अधिकारियों ने कागजों पर महिला को दिखा दिया मृतक और फिर…

सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थनगर (Siddharthnagar) में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है; जिसमें एक जीवित वृद्ध महिला को लगभग दो से तीन वर्ष पहले ही कागज में मृतक कर दिया गया है। मामला शोहरतगढ़ ब्लाक के सुजकुंडिया के टोला मोहम्मदपुर की वृद्ध महिला जब अपने वृद्धा पेंशन के लिए आनलाइन कराने गई थी तो उसे पता चला कि आपको कागज में मृत्यु कर दिया गया है जिससे आपका आनलाइन नहीं हो पाएगा।

यह भी पढ़ें-सिद्धार्थनगर में वोटर लिस्ट में छेड़छाड़ का लगा आरोप, SDM ने साधी चुप्पी

अब महिला दर दर भटक रही है और बोल रही है साहब हम जिंदा हैं और मेरे पास जिंदा होने के प्रमाण भी है। फिलहाल अब सोचने की बात यह है कि कागज में मृत्यु करने वाले जिम्मेदार अधिकारी और विभाग ने यह देखने की भी कोशिश नहीं की कि कम से कम गांव में जाकर पुष्टि तो कर लेते कि महिला जीवित है या उसकी मृत्यु हो चुकी है लेकिन साहब ऑफिस में ही बैठकर वृद्ध महिला को मृतक कर दिए।

आपको बता दें कि पीड़ित महिला के पति और बच्चे नहीं हैं जिससे महिला का भरण पोषण के लिए वृद्धा पेंशन लेने की कोशिश कर रही है। अब इस मामले के बाद वृद्धा पेंशन के लाभ से भी उसको वंचित होना पड़ रहा है।

वहीं महिला के पास बुक में बैंक द्वारा एक वर्ष 2025 में प्रिंट है और पट्टीदारों की माने तो वे खुद खड़े होकर बोल रहे हैं कि हमारी चाची भाभी अभी जिंदा है कैसे इन्हें मृत्यु क्यों कर दिया गया और अभी तक तीन वर्ष होने के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी सुधि लेने नहीं पहुंचे। वही मुख्य विकास अधिकारी से मीडिया ने बात की तो उन्होंने कहा मामला संज्ञान में आया है जांच कराकर दोषी के खिलाफ होगी कार्यवाही।

(रिपोर्ट- दीप यादव, सिद्धार्थनगर)

Tag: #nextindiatimes #Siddharthnagar #Crime

RELATED ARTICLE

close button