14 C
Lucknow
Tuesday, February 17, 2026

हिंदू परिवार में जन्मे थे एआर रहमान, इस वजह से बनना पड़ा मुसलमान

एंटरटेनमेंट डेस्क। अक्सर अपने संगीत, गानों और अवॉर्ड्स को लेकर चर्चाओं में रहने वाले संगीतकार AR Rahman इस बार अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं। इन दिनों अपने बयानों को लेकर विवादों में घिरे एआर रहमान की जिंदगी भी चर्चित रही है। हिंदू धर्म में पैदा होने वाले रहमान ने बाद में इस्लाम धर्म अपना लिया।

यह भी पढ़ें-रातों रात बनी स्टार, जितेंद्र के साथ जमी जोड़ी; फिर एक हादसे ने तबाह किया करियर

6 जनवरी को 1967 को एआर रहमान का जन्म तमिलनाडु के मद्रास (अब चेन्नई) में हुआ था। रहमान एक हिंदू परिवार में पैदा हुए थे और उनका नाम दिलीप कुमार था। उनके पिता आरके शेखर मलयालम फिल्मों के संगीतकार थे। रहमान का बचपन से ही संगीत की ओर रुझान था और सिर्फ चार साल की उम्र में उन्होंने पियानो बजाना सीखना शुरू कर दिया था।

आर्थिक संकट के चलते रहमान अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर सके और पूरी तरह से संगीत में रम गए। रहमान ने 23 साल की उम्र में इस्लाम धर्म अपना लिया था। एआर रहमान ने बताया था कि एक सूफी फकीर थे, जिन्होंने उनके पिता के आखिरी दिनों में उनका इलाज किया था। पिता की मौत के बाद से घर के हालात निराशाजनक थे।

बाद में रहमान की बहन भी गंभीर रूप से बीमार पड़ गईं थीं। डॉक्टरों ने भी तमाम उपाय आजमाए, लेकिन उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। इसी दौरान उनकी मां फिर से सूफी फकीर के संपर्क में आईं। इसके बाद उन्हीं फकीर की दुआओं और दवाओं से रहमान की बहन की तबीयत ठीक हो गई और घर में भी शांति हो गई। इसके चलते रहमान और उनका परिवार उन फकीर से काफी प्रभावित हुआ, जिसके बाद साल 1989 में 23 साल की उम्र में एआर रहमान ने इस्लाम धर्म अपना लिया।

Tag: #nextindiatimes #ARRahman #Entertainment

RELATED ARTICLE

close button