वेनेजुएला। Venezuela में सऊदी अरब से ज्यादा तेल भंडार है लेकिन इसके बावजूद भी इसकी अर्थव्यवस्था काफी ज्यादा गिर चुकी है। पिछले एक दशक में इसकी लगभग 80% जीडीपी खत्म हो चुकी है। हाल ही में अमेरिकी सैन्य कार्रवाई के चलते राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को हिरासत में ले लिया गया है। आइए जानते हैं वेनेजुएला में पेट्रोल कितना सस्ता है?
यह भी पढ़ें-क्या है अमेरिका की डेल्टा फोर्स; जिसने वेनेजुएला के राष्ट्रपति को किया गिरफ्तार
वेनेजुएला में सब्सिडी वाले पेट्रोल की कीमत 0.01 डॉलर से 0.035 डॉलर प्रति लीटर के बीच है। मोटे तौर पर यह ₹1 से ₹3 प्रति लीटर के बराबर है। इतनी कम कीमत के पीछे भारी सरकारी सब्सिडी है। दशकों से वेनेजुएला की सरकारों ने सस्ते पेट्रोल को आर्थिक उत्पाद के बजाय एक राजनीतिक अधिकार के रूप में माना है। ईंधन की कीमतें सालों तक स्थिर रहीं भले ही महंगाई आसमान छू रही हो।

35 से 50 लीटर फ्यूल टैंक वाली एक सामान्य कार के लिए सब्सिडी वाले पेट्रोल का इस्तेमाल करके एक फुल टैंक की कुल कीमत ₹50 से डेढ़ सौ रुपए के बीच होती है। कई देशों में तो इससे ज्यादा पार्किंग शुल्क होता है। वेनेजुएला तकनीकी रूप से दो स्तरीय ईंधन प्रणाली को संचालित करता है। सब्सिडी वाले पेट्रोल के साथ बिना सब्सिडी वाला या प्रीमियम पेट्रोल भी है जिसकी कीमत वैश्विक दरों के करीब है। इस ईंधन की कीमत लगभग 42 रुपये प्रति लीटर है।
सस्ता फ्यूल वेनेजुएला की इकोनॉमी के गिरने की एक वजह था। सब्सिडी ने सरकार के फाइनेंस को खत्म कर दिया। पड़ोसी देशों में बड़े पैमाने पर फ्यूल की स्मगलिंग को बढ़ावा दिया और एफिशिएंसी के लिए इंसेंटिव खत्म हो गया। जब तक पेट्रोल सस्ता रहा बाकी सब कुछ खाना, दवाई, नौकरियां कम हो गई जिससे लाखों लोगों को देश छोड़ना पड़ा।
Tag: #nextindiatimes #Venezuela #NicolasMaduro




