टेक्नोलॉजी डेस्क। ChatGPT और Google Gemini में फर्क समझना आम लोगों के लिए थोड़ा मुश्किल हो रहा है। जो लोग इनका प्रयोग केवल कंटेट या फोटो बनाने के लिए कर रहे हैं, उनको यह दोनों ही ऐआई टूल्स एक जैसे लगते हैं। हालांकि कई लोग यह बात नहीं जानते कि दोनों ही टूल्स अलग तरह से काम करते हैं। अगर आप ध्यान देंगे तो आपको दोनों के बीच अंतर साफ नजर आएगा।
यह भी पढ़ें-OpenAI के इस नए फीचर से अब ChatGPT आपकी हर बात रखेगा याद
अगर आप Google Gemini से सवाल करेंगे तो यह आपसे सीधे पॉइंट पर बात करता है। यह भावनात्मक कम है, लेकिन जानकारी अधिक देता है। यहां आपको ज्यादा डिटेल्स देने की जरूरत नहीं होती, अगर आप सही तरीके से सवाल करती हैं, तो जवाब भी आपको सही मिलेगा। यह Google Search से जुड़ा होने की वजह से रियल-टाइम और ताजा डेटा देता है, जिससे आप इसके जवाब पर काफी हद तक भरोसा कर सकते हैं।

ChatGPT को OpenAI ने बनाया है। इसे यूज करते समय यह आपसे एकदम अच्छे से बात करता है। यह आपको किसी भी बात को क्रिएटिव और विस्तार से समझाने वाला है। आप इससे जिस तरह से बात करते हो, यह टोन और स्टाइल को यूजर के हिसाब से बदल लेता है। यह कोड लिखना और कोड समझाने में भी अच्छा है। लंबे आर्टिकल, रिपोर्ट, ईमेल और नोट्स तैयार करने के लिए इसे अच्छा माना जाता है।
Gemini पर प्रोम्पट डालने पर जो फोटो बनकर आएगी, ऐसी फोटो आप ChatGPT से तैयार नहीं कर सकते।ChatGPT भी जवाब देने के लिए अच्छा माना जाता है लेकिन सबसे बड़ा फोकस मानव जैसा जवाब माना जाता है। कंटेंट क्रिएशन और नैचुरल बातचीत के लिए इसे Gemini के मुकाबले बेस्ट माना जाता है।
Tag: #nextindiatimes #ChatGPT #GoogleGemini




