19 C
Lucknow
Saturday, January 24, 2026

दुनिया का सबसे बड़ा ड्रग रैकेट चलाती थीं महारानी विक्टोरिया, शराब में मिलाकर पीती थीं अफीम

डेस्क। अगर आप 150 साल पहले जाएंगे, तो पाएंगे कि दुनिया के सबसे बड़े ड्रग साम्राज्यों को चलाने वाला कोई राजा, गुंडे या दक्षिण अमेरिका के गली-मोहल्ला बैठे युवा नहीं थे। दुनिया की सबसे बड़ी ड्रग्स डीलर असल में एक महारानी थीं। ब्रिटेन की Queen Victoria, जितनी अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती थीं, उतनी ही वो अपने अजीबोगरीब शौक के लिए मशहूर थीं।

यह भी पढ़ें-500 की शराब की बोतल पर 400 का डिस्काउंट, जानें कहां मिलती है इतनी सस्ती दारु?

महारानी विक्टोरिया एक विशाल ड्रग साम्राज्य की मालकिन थीं। ब्रिटेन की महारानी विक्टोरिया को अफीम-गांजे का इतना शौक था कि इसके लिए उन्होंने चीन और ब्रिटेन के बीच जंग तक करवा दी थी। लेखक सैम केली के अनुसार महारानी विक्टोरिया खुद “नशे की बहुत बड़ी शौकीन” थीं। महारानी नियमित रूप से कई तरह की दवाइयां लेती थीं, जिनमें उनकी पसंदीदा अफीम भी शामिल थी, जिसे वह अफीम और शराब के मिश्रण, लॉडेनम के रूप में पीती थीं।

उन्हें कोकीन का भी शौक था, जो उस समय वैध था। इससे उन्हें जबरदस्त आत्मविश्वास मिलता था। उनके डॉक्टर मासिक धर्म की तकलीफों को कम करने के लिए भांग लेने की सलाह देते थे, जबकि प्रसव के दौरान क्लोरोफॉर्म का इस्तेमाल किया जाता था।

विक्टोरिया का नशा केवल व्यक्तिगत भोग-विलास तक ही सीमित नहीं था; यह महाद्वीपों तक फैला हुआ था। 1837 में राजगद्दी पर बैठने के बाद, उन्हें केली के अनुसार बड़ी समस्याएं विरासत में मिली, जो ब्रिटेन की चीनी चाय पर निर्भरता थी। चाय के आयात से ब्रिटिश चांदी का भंडार खत्म हो रहा था, इसलिए साम्राज्य ने व्यापार प्रवाह को उलटने के लिए एक वस्तु की तलाश की। इसका जवाब अफीम था, जिसकी खेती ब्रिटिश-नियंत्रित भारत में की जाती थी और जिसे चीन को भारी मात्रा में बेचा जाता था।

Tag: #nextindiatimes #QueenVictoria #alcohol #World

RELATED ARTICLE

close button