डेस्क। भारत में 2023 में महिलाओं के खिलाफ अपराध की करीब 4.5 लाख घटनाएं दर्ज की गई हैं, जो पिछले दो सालों के आंकड़ों से मामूली रूप से ज्यादा है। 29 सितंबर को राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो यानी NCRB की हालिया रिलीज रिपोर्ट में सामने आया है। यह रिपोर्ट भारत के राज्यों (government) और केंद्र शासित प्रदेशों (URT) के पुलिस थानों के आंकड़ों के आधार पर बनाई गई है।
यह भी पढ़ें-दिल्ली की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर अमित शाह पर बरसे अरविंद केजरीवाल
इसके मुताबिक 2023 में भारत में 31,982 महिलाओं के साथ बलात्कार के मामले दर्ज हुए। NCRB की रिपोर्ट के मुताबिक, 2023 में महिलाओं के खिलाफ कुल 4 लाख 48 हजार 211 अपराध दर्ज किए गए, जो 2022 में 4 लाख 45 हजार 256 मामलों और 2021 में 4 लाख 28 हजार 278 से ज्यादा है। वहीं, उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध के सबसे ज्यादा 66,381 मामले सामने आए, जिसमें बलात्कार के मामले भी शामिल हैं।

महिलाओं के खिलाफ अपराधों की बात करें तो उत्तर प्रदेश के बाद महाराष्ट्र में 47,101, राजस्थान में 45,450, पश्चिम बंगाल में 34,691 और मध्य प्रदेश में 32,342 मामले सामने आए। 2004 में महिलाओं के साथ 16,075 बलात्कार के मामले सामने आए। तब प्रति 1 महिलाओं पर अपराध की दर 1.5% थी। 2014 में 36,735 मामले दर्ज हुए और अपराध की दर 6.5% थी।
10 साल के शासनकाल में करीब ढाई लाख मामले सामने आए थे, यानी औसत 25 हजार अपराध हर साल दर्ज हुए. 2004 से 2014 तक 128% की तेजी से अपराध के मामले बढ़े थे। इसके बाद 2014 में NDA की सरकार के बाद महिलाओं से बलात्कार के मामले 36,735 रहे। महिला सुरक्षा के लिए महिला हेल्पलाइन 181 शुरू की गई, जो सभी राज्यों में सक्रिय है।
Tag: #nextindiatimes #government #crime