डेस्क। दक्षिण एशिया में स्थित India अपनी समृद्ध संस्कृति, शानदार इतिहास और जीवंत परंपराओं के लिए काफी ज्यादा मशहूर है। उत्तर में हिमालय पर्वत, बड़े मैदान, गहरी नदियां, रेगिस्तान, घने जंगल और दक्षिण में हिंद महासागर के किनारे लंबा समुद्र तट। भारत एशिया के बाकी हिस्सों से भी अलग है।
यह भी पढ़ें-Realme Note 70T के फीचर्स आए सामने, जानें क्या होगा खास
इसी विशेषता की वजह से इस उपमहाद्वीप के रूप में भी जाना जाता है। दरअसल उपमहाद्वीप एक बड़े और अलग-थलग भूभाग को कहा जाता है, जो एक महाद्वीप का हिस्सा होता है लेकिन पहाड़ों या फिर समुद्र जैसी प्रमुख भौगोलिक विशेषताओं की वजह से उससे अलग होते हैं। उपमहाद्वीप अक्सर न सिर्फ भूगोल में बल्कि भूविज्ञान, संस्कृति और इतिहास में भी अलग होते हैं। यह उन्हें एक महाद्वीप के भीतर अलग-अलग क्षेत्र के रूप में पहचान योग्य बनाते हैं।

उपमहाद्वीप में ऊंचे पहाड़ या फिर आसपास के समुद्र जैसे प्राकृतिक अवरोध होते हैं जो क्षेत्र को पूरी तरह से अलग करते हैं। इसी के साथ कुछ मामलों में उपमहाद्वीप अपनी अलग टेक्टोनिक प्लेट पर स्थित होते हैं या फिर महाद्वीप के बाकी हिस्सों से अलग भू वैज्ञानिक विशेषताएं होती हैं।
भारत एक बड़ा त्रिभुजाकार प्रायद्वीप है और यह अरब सागर, बंगाल की खाड़ी और हिंद महासागर से घिरा हुआ है। उत्तर में हिमालय एक बड़ी प्राकृतिक बाधा के रूप में काम करता है जो इस जगह को एशिया के बाकी हिस्सों से अलग करता है। इसी के साथ भारत अपनी खुद के टेक्टोनिक प्लेट पर स्थित है जिसे इंडियन प्लेट के नाम से जाना जाता है। यह प्लेट कभी प्राचीन सुपरकॉन्टिनेंट गोंडवाना से अलग हो गई थी। लाखों सालों में यह प्लेट उत्तर की ओर बढ़ी और यूरेशिया प्लेट से टकराई जिस वजह से हिमालय का निर्माण हुआ।
Tag: #nextindiatimes #India #SouthAsia