नई दिल्ली। सोना (Gold) सिर्फ गहनों की चमक भर नहीं है, बल्कि दुनिया भर के देशों की अर्थव्यवस्था की मजबूत रीढ़ भी है। सदियों से सोना दौलत और ताकत का प्रतीक माना जाता रहा है। World Gold Council के ताजा आंकड़े बताते हैं कि दुनिया के 8 देशों के पास सबसे ज्यादा आधिकारिक सोना है।
यह भी पढ़ें-भारत में यहां है सबसे बड़ा सर्राफा बाजार, यहीं से होती है सोने की सप्लाई
-अमेरिका दुनिया का सबसे बड़ा गोल्ड रिजर्व (top gold holding countries) रखने वाला देश है। 2025 की दूसरी तिमाही में यहां 8,133.46 टन सोना रिजर्व में दर्ज किया गया।
-दूसरे नंबर पर जर्मनी है। यहां के रिजर्व हल्के से घटकर 3,350.25 टन रह गए हैं। यह 25 साल का सबसे निचला स्तर है, लेकिन फिर भी जर्मनी सोने में दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा धनी देश है।
-इटली की खासियत है स्थिरता। यहां का गोल्ड रिजर्व लंबे समय से लगभग एक जैसा है। उसके पास करीब 2,451.84 टन सोना है।
-फ्रांस चौथे स्थान पर है। यहां 2,437 टन सोना रिजर्व में है। कभी यह आंकड़ा 3,000 टन से ज्यादा हुआ करता था।

-पांचवें नंबर पर रूस है। यहां के रिज़र्व 2,329.63 टन हैं। साल 2000 में जहां रूस के पास 343 टन सोना था, वहीं 2024 में यह बढ़कर रिकॉर्ड 2,335 टन तक पहुंच गया।
-छठे स्थान पर चीन है। यहां 2,279.6 टन सोना रिजर्व में है। यह देश की कुल विदेशी संपत्तियों का छोटा हिस्सा है।
-भारत आठवें स्थान पर है। 2025 की दूसरी तिमाही में भारत के रिज़र्व बढ़कर 880 टन तक पहुंच गए हैं। यह अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है। 2001 में भारत के पास सिर्फ 357 टन सोना था, यानी पिछले दो दशकों में भारत की सोने की ताकत दोगुनी से भी ज्यादा हो गई है।
Tag: #nextindiatimes #Gold #India