लखनऊ। इन दिनों उत्तर प्रदेश की राजनीति में इस समय एक बड़ा नाम चर्चा में है वह है कौशांबी जिले की चायल सीट से विधायक पूजा पाल (Puja Pal)। हाल ही में समाजवादी पार्टी (सपा) ने उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया। इसकी वजह बनी उनके बयान और कार्य, जो पार्टी लाइन से हटकर थे।
यह भी पढ़ें-अखिलेश या डिंपल यादव, जानें दोनों में कौन है ज्यादा पढ़ा-लिखा?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पूजा पाल (Puja Pal) ने अपनी स्कूली पढ़ाई NIOS से पूरी की और उच्च शिक्षा स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय, मेरठ से हासिल की। पढ़ाई के बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा और अपने पति की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में चायल सीट से समाजवादी पार्टी उम्मीदवार Puja Pal ने अपने चुनावी हलफनामे में संपत्ति का जिक्र किया है। इसमें उन्होंने अपने पास एक करोड़ 16 लाख 58 हजार 927 रुपये की कुल अचल संपत्ति बताई। पूजा पाल और उनके पति का मिलाकर कुल चार गन हैं। इसके अलावा उनके पास दो लाख रुपये की एक बोलेरो और 2021 में खरीदी गई 25 लाख रुपये की फॉर्च्यूनर कार है। पूजा पाल ने दूसरी शादी की है। उनके पति एक करोड़ 5 लाख 76 हजार 293 रुपये चल संपत्ति के मालिक हैं। इसके अलावा वे 6 करोड़ 70 लाख रुपये अचल संपत्ति के मालिक हैं।

पूजा पाल की राजनीतिक यात्रा बेहद कठिन रही। 25 जनवरी 2005 को प्रयागराज में उनके पति और तत्कालीन बसपा विधायक राजू पाल की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया था। आरोप कुख्यात माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ पर लगा। Puja Pal ने लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी और न्याय की मांग में लगातार सक्रिय रहीं।
Tag: #nextindiatimes #PujaPal #SamajwadiParty




