34.2 C
Lucknow
Saturday, August 16, 2025

लाल किले पर नहीं; यहां लहराया गया था आजादी का पहला तिरंगा; जानें अब कहां है?

नई दिल्ली। देश आज अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है।15 अगस्त 1947 को लाल किले (Red Fort) पर पहली बार तिरंगा फहराया गया था जिसे भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने फहराया था लेकिन क्या आापको पता है कि जिस तिरंगे को नेहरू ने फहराया था वो अब कहां है और कहां रखा है?

यह भी पढ़ें-एक साथ आजाद हुए थे भारत पाकिस्तान तो अलग-अलग क्यों मनाते हैं स्वतंत्रता दिवस?

जिस तिरंगे को पंडित नेहरू ने 15 अगस्त को फहराया था, वो अब राजधानी दिल्ली स्थित आर्मी बैटल ऑनर्स मेस में है। यह स्थान भारतीय सेना के लिए महत्वपूर्ण स्मारक है, जहां ऐतिहासिक और सैन्य महत्व की वस्तुओं को संरक्षित किया जाता है। यह तिरंगा आज भी भारत की स्वतंत्रता की कहानी को जीवंत रखता है और इसे विशेष अवसरों पर प्रदर्शित किया जाता है।

क्या आप जानते हैं कि आजादी के दिन भारत का पहला राष्ट्रीय झंडा दिल्ली Red Fort में नहीं, कहीं और फहाराया गया था। आजादी के दिन सबसे पहले तिरंगा फहराने का तारीखी दस्तावेज की एक अलग ही कहानी है। 15 अगस्त, 1947 की सुबह करीब 5:30 बजे भारत का पहला आधिकारिक ध्वजारोहण चेन्नई (तब मद्रास) के फोर्ट सेंट जॉर्ज में हुआ। यह वही जगह थी जहां ब्रिटिश हुकूमत ने दक्षिण भारत में अपना सबसे बड़ा मुख्यालय बनाया था।

यह ऐतिहासि तिरंगा आज भी चेन्नई के फोर्ट म्यूजियम में महफूज रखा गया है। इसे खास कांच के बक्से में एयरटाइट करके रखा गया है, ताकि यह खराब ना हो। झंडे की हिफाजत के लिए आस-पास सिलिका जेल का भी इस्तेमाल किया गया है। लाल किले (Red Fort) पर पहली बार तिरंगा 16 अगस्त, 1947 को फहराया गया था। तब से यह परंपरा बन गई है कि हर साल 15 अगस्त को प्रधानमंत्री लाल किले पर झंडा फहराते हैं।

Tag: #nextindiatimes #RedFort #79thIndependenceDay

RELATED ARTICLE

close button