27.2 C
Lucknow
Friday, August 1, 2025

जानें जानवरों को पहले ही कैसे हो जाता है भूकंप और सुनामी का अहसास?

डेस्क। रूस के सुदूर पूर्वी क्षेत्र कामचटका में सुबह 8.8 तीव्रता के भूकंप महसूस किए गए। इसके बाद जापान, अमेरिका में कई देशों में सुनामी (tsunami) की चेतावनी जारी कर दी गई थी। आपने अक्सर सुना होगा कि earthquake या सुनामी जैसी प्राकृतिक आपदाओं से पहले जानवर अजीब व्यवहार करने लगते हैं। इन्हें प्राकृतिक आपदा का अंदेशा हो जाता है कैसे आइये जानते हैं?

यह भी पढ़ें-क्या है रिंग ऑफ फायर; जहां आते हैं सबसे ज्यादा भूकंप; 1952 के बाद फिर मची तबाही

एक्सपर्ट्स कहते हैं कि भूकंप (earthquake) आने से पहले कुछ ऐसी तरंगे उठती हैं जिन्हें इंसान भले ही ना समझ पाए लेकिन जानवर खतरे को भांप लेते हैं क्योंकि जानवरों की इंद्रियां इंसानों की तुलना में कहीं अधिक संवेदनशील होती हैं। ये इंद्रियां उन्हें पर्यावरण में होने वाले छोटे-छोटे बदलावों को जल्दी पकड़ने में मदद करती हैं। चाहे वह धरती की हल्की कंपन हो या हवा में दबाव का बदलाव हो। जानवर इन्हें तुरंत भांप लेते हैं।

डॉग्स को काफी अलर्ट जानवर माना जाता है। दावा किया जाता है कि पृथ्वी के सतह पर सूक्ष्म कंपन (earthquake) को डॉग्स पहले ही महसूस कर लेते हैं। यही वजह है कि वो भागने की कोशिश करते हैं और जोर जोर से भौंकते हैं। सुनामी के खतरे को हाथी बहुत ही जल्दी भांप लेते हैं और तटीय क्षेत्रों सो भागने लगते हैं।

सांप भी धरती की हलचल को भांप लेते हैं और इधर उधर भागने लगते हैं। बाढ़ का सुनामी के खतरे को मछलियां भांप लेती हैं जिससे वो तेजी से तैरने लगती हैं। पक्षी भी प्राकृतिक तबाही के आने से पहले ही भांप जाते हैं। इस दौरान वो आसामान्य व्यवहार करते हैं और इकट्ठे होकर उड़ने लगते हैं। इतना ही नहीं मवेशी जैसे गाय-भैंस को भी आपदा की भनक पहले ही लग जाती है।

Tag: #nextindiatimes #earthquake #tsunami

RELATED ARTICLE

close button