26 C
Lucknow
Wednesday, July 9, 2025

किसे मिलता है शांति का नोबेल प्राइज, क्या होती है इसकी प्रक्रिया?

डेस्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को एक बार फिर शांति नोबेल पुरस्कार (Nobel Peace Prize) के लिए नॉमिनेट किया गया है। यह नॉमिनेशन नार्वे के एक सांसद ने दिया है। कहा जा रहा है कि इजराइल और हमास के बीच संघर्षविराम (Israel-Hamas ceasefire) में उनकी भूमिका को देखते हुए उन्हें नामित किया गया है। ट्रंप (Donald Trump) पहले भी 2021 में नॉमिनेट हो चुके हैं। आइए जानते हैं कि शांति का नोबेल पुरस्कार कैसे दिया जाता है और किसे-किसे नॉमिनेट किया जा सकता है?

यह भी पढ़ें-जानें कितना घातक है अमेरिका का बी-2 स्टील्थ बॉम्बर; रडार को भी दे देता है मात

नोबेल फाउंडेशन के अनुसार कई कैटेगरी के लोग नोबेल शांति पुरस्कार (Nobel Peace Prize) के लिए किसी को नॉमिनेट कर सकते हैं। इनमें यूनिवर्सिटी प्रोफेसर, राष्ट्रीय संसद या सरकार के सदस्य, अंतरराष्ट्रीय कोर्ट के जज, पूर्व पुरस्कार विजेता आदि शामिल हैं। इस पुरस्कार की शुरुआत 1923 में हुई थी। यह उन लोगों को दिया जाता है, जिन्होंने दुनिया में शांति स्थापित करने, संघर्ष रोकने या शांति के लिए कोशिशें की हो।

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को 2009 में यह पुरस्कार मिला था। नोबेल पुरस्कार की शुरुआत 1901 में हुई थी। नोबेल पुरस्कारों की शुरुआत स्वीडिश वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल ने की थी। उन्होंने अपनी वसीयत में अपनी अधिकांश संपत्ति इन पुरस्कारों के लिए दान कर दी थी। हर साल अक्टूबर में विजेताओं के नामों की घोषणा होती है और 10 दिसंबर को (Nobel Peace Prize) पुरस्कार प्रदान किया जाता है। शांति का पुरस्कार नॉर्वे की नोबेल समिति देती है।

बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को 2018 में भी नामित किया गया था, जबकि उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया के बीच तनाव घटाने में उनकी भूमिका रही थी। साल 2019 में इथोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद को नोबेल शांति पुरस्कार (Nobel Peace Prize) मिला था, जिन्होंने इरिट्रिया से दशकों पुराने विवाद को सुलझाया था। ये दोनों नाम चुने जाने के बाद विवादित रहे थे।

Tag: #nextindiatimes #NobelPeacePrize #DonaldTrump

RELATED ARTICLE

close button