28.9 C
Lucknow
Thursday, July 3, 2025

फ्रिज से भी ज्यादा ठंडा रहेगा मटके का पानी, बस ट्राई करें ‘चूना’ की ये ट्रिक

डेस्क। गर्मियों में हर कोई ठंडा-ठंडा पानी (water) पीना पसंद करता है। तेज धूप और चिलचिलाती गर्मी में बस एक गिलास ठंडा पानी शरीर को ठंडक का एहसास करा देता है। गर्मी (summer) के मौसम में वैसे तो तरल पदार्थ पीने की काफी सलाह दी जाती है। ताकि बॉडी हाइड्रेट रहे और लू (heat stroke), गर्मी आदि लगने की संभावना कम हो जाए।

यह भी पढ़ें-सुबह, दोपहर या शाम? क्या है पौधों को पानी देने का सही समय

आज के मॉडर्न युग में अधिकतर घरों में आपको फ्रिज (fridge) देखने को मिल जाएगा। इसमें पानी (water) बहुत ही कम समय में ठंडा हो जाता है। इसके अलावा फ्रिज खाद्य पदार्थों के खराब होने से बचाने और बर्फ आदि के लिए भी इस्तेमाल होता है। कुछ लोगों का मानना है कि रेफ्रिजरेटर (fridge) का ठंडा पानी हमारी सेहत को नुकसान पहुंचाता है। जिसके चलते आज भी बहुत घरों में लोग मटके का पानी पीना पसंद करते हैं। मटके का पानी सेहत (health) के लिए फायदेमंद होता है।

इसको पीने से शरीर को कई तरह से फायदा मिलता है। ऐसे में आज भी लोग फ्रिज की बजाय मटके का पानी पीते हैं। मटके का पानी (water) जोड़ों के दर्द और वेट लॉस में भी मदद करता है। अक्सर आपने देखा होगा ज्यादा गर्मी में मटके का पानी ज्यादा ठंडा नहीं हो पाता है। ऐसे में हमें इसे ठंडा बनाए रखने के लिए कुछ उपाय करने पड़ते हैं। तब जाकर हमें मटके में फ्रिज (fridge) जैसा ठंडा मिलेगा। यदि आपके घर में भी मटका है और आपको उसका ठंडा पानी पीना है तो आज हम आपको एक घरेलू लेप बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। जिसको आप अपने मटके के बाहरी सतह पर लगाकर भीषण गर्मी (heat) में भी चिल्ड पानी पी सकती हैं।

लगाएं ये लेपः

सबसे पहले एक बर्तन में चूना पाउडर (lime powder) लें। अब गेरू को तोड़कर उसका भी पाउडर बनाकर इसमें मिक्स कर दें। दोनों पाउडर को अच्छी तरह मिला लें। ऊपर से फेविकॉल (fevicol) डालकर इसका एक गाढ़ा पेस्ट बना लें। अब पेंट वाले ब्रश की मदद से इस लेप को मटके के बाहरी सतह पर लगाएं। अब इसको धूप में अच्छी तरह से सूखने के लिए रख दें। सूख जाने के बाद मटके में पानी (water) भरें। आप देखेंगे पानी खूब ठंडा होने लगेगा।

Tag: #nextindiatimes #water #summer #lifestyle

RELATED ARTICLE

close button