37.8 C
Lucknow
Tuesday, May 13, 2025

हमेशा ऊपर की तरफ ही क्यों होता है फ्रिज का फ्रीजर, जानें वजह

टेक्नोलॉजी डेस्क। अगर आप भी अपने घर में फ्रिज (fridge) का इस्तेमाल करते हैं तो आपने देखा होगा कि ज्यादातर मॉडल्स में फ्रीजर (freezer) ऊपर की तरफ होता है लेकिन आखिर इसकी वजह (reason) क्या है? इस बारे में बेहद कम ही लोगों को जानकारी होती है। आइए हम आपको बताते हैं।

यह भी पढ़ें-तपती गर्मी में किचन में रखी ये चीज कमरे को रखेगी AC जैसे ठंडा

फिजिक्स (physics) के नियम के अनुसार गर्म हवा हमेशा ऊपर की ओर उठती है और ठंडी (cold) हवा नीचे की तरफ जाती है। जब फ्रीजर (freezer) को ऊपर की तरफ रखा जाता है, तो वह ठंडी हवा को नीचे भेजने में मदद करता है और पूरे फ्रिज का तापमान (temperature) नियंत्रित रखता है। इससे फ्रिज के अंदर समान रूप से ठंडक बनी रहती है और चीजें ज्यादा समय तक ताजा रहती हैं।

ऊर्जा (energy) की खपत को कम करने के लिए भी फ्रीजर को ऊपर की तरफ रखा जाता है। चूंकि ठंडी हवा भारी होती है। इसलिए जब फ्रीजर (freezer) ऊपर होता है तो वह नीचे की ओर ठंडक फैलाता है। इस प्रक्रिया में कम ऊर्जा खर्च होती है, जिससे बिजली की खपत कम होती है और फ्रिज ज्यादा ऊर्जा-कुशल बनता है। फ्रीजर को ऊपर रखने से फ्रिज का तापमान (temperature) बेहतर तरीके से कंट्रोल किया जा सकता है। जब फ्रिज का दरवाजा खोला जाता है, तो बाहर की गर्म हवा अंदर आती है।

फ्रीजर (freezer) को ऊपर रखने का एक और बड़ा कारण इस्तेमाल में आसानी है। आमतौर पर फ्रीजर का उपयोग कम बार किया जाता है जबकि फ्रिज के बाकी हिस्से से हमें दिनभर में कई बार चीजें निकालनी और रखनी पड़ती हैं। अगर फ्रीजर नीचे होता, तो बार-बार झुककर सामान निकालना मुश्किल हो जाता। ऊपर होने की वजह से इसे कम मेहनत में खोला और बंद किया जा सकता है। अगर फ्रीजर नीचे होता तो वह गर्म हवा को जल्दी सोख सकता था और ज्यादा बिजली खर्च होती लेकिन ऊपर होने की वजह से यह समस्या कम हो जाती है और फ्रिज बेहतर ढंग से काम करता है।

Tag: #nextindiatimes #freezer #technology

RELATED ARTICLE

close button