38.9 C
Lucknow
Saturday, April 19, 2025

एक दिन में कितनी खानी चाहिए आइसक्रीम !

हेल्थ डेस्क। आइसक्रीम (Ice cream) हर किसी की फेवरेट होती है और गर्मियों में इसकी डिमांग भी बढ़ जाती है। क्या बच्चे और क्या बड़े, सभी आइसक्रीम (Ice cream) खाना पसंद करते हैं। कुछ लोग तो एक दिन में 3-4 आइसक्रीम खा जाते हैं। बेशक भीषण गर्मी (heat) में आइसक्रीम आपको ठंडक का अहसास कराती है लेकिन इसका अधिक सेवन स्वास्थ्य (health) संबंधित कई समस्याओं को भी जन्म दे सकता है।

यह भी पढ़ें-World Health Day 2025: पापा बनने का सपना तोड़ देती हैं ये 4 आदतें

आइसक्रीम (Ice cream) में चीनी, फैट और कैलोरी की मात्रा ज्यादा होती है, जो कई समस्याओं को जन्म दे सकते हैं। आइए जानते हैं कि आइसक्रीम खाने से क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं। आइसक्रीम में कैलोरी (calories) और फैट की मात्रा ज्यादा होती है। रोजाना या हर कुछ दिनों पर आइसक्रीम खाने से वजन तेजी से बढ़ सकता है। खासतौर से उन लोगों में, जो लोग फिजिकल एक्टिविटी कम करते हैं, उनके लिए यह और भी हानिकारक हो सकता है। ज्यादा फैट वाले डाइट शरीर में चर्बी बढ़ाते हैं, जिससे मोटापे का खतरा रहता है।

आइसक्रीम (Ice cream) में सैचुरेटेड फैट और ट्रांस फैट होता है, जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाता है। इससे धमनियों में प्लाक जमने लगता है, जिसके कारण हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। अगर आप पहले से ही दिल से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे हैं, तो आइसक्रीम कम ही खाना बेहतर है। आइसक्रीम में शुगर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जो ब्लड शुगर लेवल को तेजी से बढ़ा सकती है।

कुछ लोगों को आइसक्रीम (Ice cream) खाने के बाद पेट में गैस, अपच या दस्त की शिकायत हो सकती है। दरअसल दूध से बनी आइसक्रीम में लैक्टोज होता है, जिसे पचाने में कुछ लोगों को दिक्कत होती है। लैक्टोज इनटॉलरेंस वाले लोगों को आइसक्रीम खाने से बचना चाहिए। वैसे तो आइसक्रीम का सेवन कम ही करना चाहिए लेकिन हफ़्ते में दो बार थोड़ी मात्रा में आइसक्रीम खाने से (स्वस्थ आहार और व्यायाम के साथ) ज्यादा नुकसान होने की संभावना नहीं है।

Tag: #nextindiatimes #Icecream #health

RELATED ARTICLE

close button