39.4 C
Lucknow
Tuesday, May 20, 2025

ट्रंप को बड़ा झटका, कर्मचारियों को निकालने के आदेश पर कोर्ट की रोक

वॉशिंगटन। राष्ट्रपति (President) बनने के बाद डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) कई ऐसे फैसले ले रहे हैं, जिसकी खूब आलोचनाएं भी हो रही है। ट्रंप प्रशासन द्वारा लिए गए कई फैसलों को अदालतों में चुनौती भी दी जा चुकी है। ट्रंप (Donald Trump) प्रशासन के एक और फैसले पर कोर्ट ने नाराजगी जाहिर की है। दरअसल हाल ही में ट्रंप ने सरकारी विभागों (government departments) से बड़ी तादाद में कर्मचारियों को निकालने के आदेश दिए थे।

यह भी पढ़ें-Elon Musk को तगड़ा झटका, DOGE पर लगी अस्थायी रोक बढ़ी

जानकारी के मुताबिक एलन मस्क के डिपार्टमेंट (DOGE) ने इस कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का सुझाव दिया था। कर्मचारियों को नौकरी से निकालने वाले आदेश पर कोर्ट ने चिंता जाहिर की। सैन फ्रांसिस्को के एक संघीय न्यायाधीश ने गुरुवार को डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) प्रशासन के जरिए हजारों नए भर्ती किए गए कर्मचारियों की बड़े पैमाने पर छंटनी के आदेश को अस्थायी रूप से रोक दिया है। डिस्ट्रिक्ट जज लिवियम एल्सप ने कहा कि इन कर्मचारियों की छंटनी गैरकानूनी है।

अमेरिका (America) के ऑफिस पर्सनेल मैनेजमेंट (OPM) के पास संघीय एजेंसियों के कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का अधिकार नहीं है। बता दें कि मजदूर यूनियन और गैर-लाभकारी संगठनों ने ट्रंप प्रशासन (Donald Trump) के फैसले को चुनौती दी थी। सरकार की ओर से कोर्ट में कहा गया कि ऑफिस ऑफ पर्सनेल मैनेजमेंट (OPM) ने सीधे तौर पर किसी भी एजेंसी के कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का आदेश नहीं दिया है।

एजेंसियों को यह निर्देश दिया गया है कि वे कर्मचारियों की समीक्षा करें और तय करें कि कौन से कर्मचारी अपनी नौकरी पर बने रहने के काबिल हैं। नौकरी पर सिर्फ उन्हें ही रखा जाना चाहिए, जिनके प्रदर्शन बेहतर हैं। ऑफिस ऑफ पर्सनेल मैनेजमेंट (OPM), पर इस छंटनी अभियान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह विभाग सरकारी कर्मचारियों की नियुक्ति और उनके व्यक्तिगत डेटा की सुरक्षा का काम देखता है। हाल ही में OPM ने अपने 40 सदस्यों की पूरी प्रोक्योरमेंट टीम को निकाल दिया है।

Tag: #nextindiatimes #DonaldTrump #America

RELATED ARTICLE

close button