28.3 C
Lucknow
Sunday, April 20, 2025

बंगाल की खाड़ी में उठी हलचल, पूर्वी-पश्चिम यूपी में भारी बारिश की संभावना

डेस्क। पश्चिम बंगाल (West Bengal) के गंगा तटीय क्षेत्र में बना गहरा दबाव क्षेत्र पश्चिम की तरफ बढ़ने की संभावना भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने जताई है। इस वजह से झारखंड (Jharkhand), गंगा तटीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा और बिहार भारी बारिश (heavy rain) का अनुमान है। इन राज्यों में 11 से 20 सेंटीमीटर बारिश (heavy rain) हो सकती है।

यह भी पढ़ें-एटा में भारी बारिश से भरभराकर गिरी घर की छत, मलबे में दबे दंपति गंभीर

वहीं 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। 16 सितंबर को दक्षिणी बिहार, झारखंड (Jharkhand), उत्तर-पश्चिम ओडिशा, उत्तरी छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों पर भारी बारिश (heavy rain) की संभावना है। 17 सितंबर को पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश, पश्चिम व पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश (heavy rain) का अनुमान है। 18 सितंबर को पूर्वी व पश्चिमी मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में भारी बारिश हो सकती।

मौसम विभाग (Meteorological Department) ने बताया कि उत्तर बंगाल की खाड़ी में 70 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। वहीं पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी में 40 से 60 किमी की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं जिससे भारी बारिश (heavy rain) होगी। 18 सितंबर से तेज हवाओं का दौर थम जाएगा। हालांकि दक्षिणी बंगाल की खाड़ी पर 35 से 55 किमी तक की हवाएं अगले पांच दिनों तक जारी रहेंगी।

मछुआरों को 16 सितंबर की सुबह तक बंगाल की खाड़ी के उत्तरी भाग और बांग्लादेश, पश्चिम बंगाल (West Bengal) और ओडिशा के तटों पर जाने से बचने की सलाह दी गई है। अगले 12 घंटों के दौरान यह पश्चिम बंगाल (West Bengal) के गंगा तटीय क्षेत्र से होते हुए कमजोर होकर दबाव क्षेत्र में तब्दील हो सकता है। इसके बाद यह अगले 24 घंटों के दौरान झारखंड (Jharkhand) और उत्तरी छत्तीसगढ़ से होते हुए आगे बढ़ना जारी रखेगा।

Tag: #nextindiatimes #IMD #heavyrain #WestBengal

RELATED ARTICLE

close button