33 C
Lucknow
Saturday, September 20, 2025

नागपंचमी पर नागचंद्रेश्वर मंदिर के खुले पट, आधी रात से ही उमड़े श्रद्धालु

उज्जैन। देश भर में आज नागपंचमी (Nag Panchami) का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। नागपंचमी (Nag Panchami) का पर्व हर साल सावन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर मनाया जाता है। सिर्फ भारत ही नहीं नेपाल और हिंदू आबादी वाले अन्य दक्षिण एशियाई देशों में लोग नागपंचमी पर्व धूमधाम से मनाते हैं। वहीं धार्मिक नगरी उज्जैन में नाग पंचमी के अवसर पर महाकालेश्वर (Mahakaleshwar) मंदिर से लेकर नागचंद्रेश्वर मंदिर (Nagchandreshwar temple) तक श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है।

यह भी पढ़ें-सिर्फ नागपंचमी पर ही 24 घंटे के लिए खुलता है ये मंदिर, जानें क्या है वजह?

साल में एक बार खुलने वाले नागचंद्रेश्वर मंदिर (Nagchandreshwar temple) के कपाट देर रात खोले गए। सुबह से ही शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई है। नाग पंचमी (Nag Panchami) के अवसर पर उज्जैन के नागचंद्रेश्वर मंदिर (Nagchandreshwar temple) के कपाट खुलते हैं। ऐसा अवसर साल में एक बार ही आता है जब इस मंदिर के कपाट खुलते हैं। गुरुवार-शुक्रवार की मध्य रात्रि को पंचायती अखाड़े के महंत विनीत गिरी महाराज और महाकालेश्वर (Mahakaleshwar) मंदिर समिति के अध्यक्ष और कलेक्टर नीरज सिंह ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और मंदिर के कपाट खोले।

ये कपाट शुक्रवार रात 12 बजे तक खुले रहेंगे। नाग पंचमी (Nag Panchami 2024) के अवसर पर नागचंद्रेश्वर मंदिर (Nagchandreshwar temple) में दर्शन का विशेष महत्व है और यही वजह है कि देश के विभिन्न हिस्सों से लोग यहां विशेष अनुष्ठान करने के लिए पहुंचते हैं। यहां आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन की ओर से विशेष इंतजाम किए गए हैं।

नागचंद्रेश्वर मंदिर (Nagchandreshwar temple) को लेकर कई पौराणिक मान्यताएं है। इसके अनुसार सांपों के राजा तक्षक ने भगवान शिव की कठोर तपस्या की थी। जिससे प्रसन्न होकर भगवान ने तक्षक नाग को अमर होने का वरदान दिया। इस आशीर्वाद के बाद से ही नागराज तक्षक बाबा महाकाल (Mahakaleshwar) की शरण में वास करते हैं। अमरत्व के साथ ही नागराज की अभिलाषा थी कि उनके एकांत में कोई बाधा नहीं हो। इसलिए यह मंदिर पूरे साल बंद रहता है लेकिन नाग पंचमी (Nag Panchami) के दिन नागचंद्रेश्वर महादेव (Nagchandreshwar temple) की पूजा की जाती है।

Tag: #nextindiatimes #Nagchandreshwartemple #NagPanchami

RELATED ARTICLE

close button