27 C
Lucknow
Wednesday, February 18, 2026

BJP की समीक्षा बैठक में जमकर हुई मारपीट, थाने में शिकायत दर्ज

देवघर। देवघर के होटल महादेव पैलेस में भाजपा (BJP) की गोड्डा लोकसभा स्तरीय समीक्षा बैठक में जमकर हंगामा हुआ। विधायक (MLA) नारायाण दास के विरोधी और समर्थक आपस में भिड़ गये। हाथापाई और गाली-गलौज हुई। इसके बाद विधायक (MLA) बिफर पड़े।

यह भी पढ़ें-उपचुनाव के लिए BJP, कांग्रेस और AAP ने किया प्रत्याशियों का एलान

समीक्षा बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे भाजपा (BJP) के प्रदेश महामंत्री सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहु व पूर्व मंत्री लुईस मरांडी के सामने ही सब कुछ हुआ। एक दर्जन से अधिक भाजपा (BJP) कार्यकर्ताओं ने एक सुर में देवघर के भाजपा (BJP) विधायक नारायण दास पर पार्टी विरोधी काम करने का आरोप लगाते हुए विधानसभा चुनाव (assembly elections) में टिकट काटने की मांग कर दी।

मीडिया को दिए बयान में विधायक ने कहा कि सांसद डॉ. निशिकांत दुबे (Nishikant Dubey) ने कार्यकर्ताओं की बदौलत गोड्डा से चौथी बार जीत दर्ज की है लेकिन सांसद संगठन से स्वयं को ऊपर मानते हैं। उनकी नजर में संगठन (organization) की बदौलत वह चुनाव नहीं जीतते हैं। विधायक (MLA) ने कहा कि 2009 में जब सांसद चुनाव लड़ने आए थे। उन्होंने आगे कहा कि उस दौरान मैं जिला मंत्री था। उनको कार्यालय तक नहीं मिल रहा था।

चुनाव (election) के दौरान उनके सारथी के रूप में काम किया लेकिन सोमवार को प्रदेश के महामंत्री सह राज्यसभा सांसद (Rajya Sabha MP) आदित्य साहू व प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय की उपस्थिति में मेरे साथ जो हरकत हुई वह शर्मनाक है। देवघर विधायक ने कहा कि उनके लोगों का आरोप है कि हमने काम नहीं किया। एक भी मंडल अध्यक्ष बताए कि उन्होंने किसको मना किया है। आखिर कैसे देवघर विधानसभा (assembly) में लीड हो गया। प्रदेश के लोगों को संज्ञान लेने की जरूरत है।

Tag: #nextindiatimes #BJP #assembly

RELATED ARTICLE

close button