36.7 C
Lucknow
Sunday, May 11, 2025

धर्मेंद्र यादव को आजमगढ़ से प्रत्याशी बनाने पर अखिलेश पर भड़के निरहुआ

आजमगढ़। समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश की आजमगढ़ (Azamgarh) सीट पर अपना प्रत्याशी उतार दिया है। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने एक बार फिर धर्मेंद्र यादव पर विश्वास जताते हुए उन्हें टिकट दिया है। इसको लेकर आजमगढ़ से बीजेपी सांसद और भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ (Nirahua) ने अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) से पूछा कि अगर किसी यादव को ही लड़ाना तो यादव सिर्फ उनके घर में ही पैदा हुए हैं।

यह भी पढ़ें-घूंघट की ओट में अस्पताल पहुंचीं SDM के एक्शन पर अखिलेश ने दी ये सलाह

दरअसल उत्तर प्रदेश की हॉट शीट आजमगढ़ (Azamgarh) से समाजवादी पार्टी ने अपने प्रत्याशी को चुनावी मैदान में उतार दिया है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक बार फिर धर्मेंद्र यादव पर अपना विश्वास जताया है। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने धर्मेंद्र यादव को बीजेपी उम्मीदवार निरहुआ (Nirahua) के खिलाफ मैदान में उतार दिया है। इस पर बीजेपी सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि यादव सिर्फ उनके घर में ही पैदा हुए हैं। आजमगढ़ (Azamgarh) में फिर से परिवार को भेजने की जरूरत नहीं थी।

उन्होंने (Nirahua) कहा कि विजय लाल यादव बहुत बड़ा नाम है, वह हमारे गुरु हैं। समाजवादी पार्टी को कोई यादव नहीं मिल रहा था उनको लगता है कि पूर्वांचल में किसी यादव को लड़ाना था तो विजय लाल यादव (Vijay Lal Yadav) को ही लड़ाते। विजय लाल यादव हमारे बड़े भाई हैं वह हमारे गुरु हैं। उन्होंने ही कहा है कि यह धर्मयुद्ध है युद्ध में अगर द्रोणाचार्य भी सामने आएं तो लड़ना है, कृपाचार्य या सामने से भीष्म पितामह आएं तो भी लड़ना है। यह हमने अपने गुरु विजय लाल यादव (Vijay Lal Yadav) से ही सीखा है कि धर्मयुद्ध में हमें पीछे नहीं हटना है।

धर्मेंद्र यादव को प्रत्याशी बनाने के सवाल और उनसे मिलने वाली चुनौती पर निरहुआ (Nirahua) ने कहा कि हमें लग रहा था कि वह इतना गहन मंथन कर रहे हैं तो कुछ अच्छा निर्णय लेंगे। लेकिन मुझे लगता है कि अगर आजमगढ़ में समाजवादी पार्टी को किसी यादव को लड़ाना था तो आजमगढ़ (Azamgarh) और पूर्वांचल में बहुत से यादव हैं। लेकिन उन्हें अपने परिवार से बाहर कोई यादव दिखता ही नहीं है। 2022 में जनता ने उन्हें जवाब दिया था। अखिलेश (Akhilesh Yadav) यहां से नहीं लड़ रहे हैं यह उनका निर्णय सही है। क्योंकि वह अगर लड़ते और जीतते तो फिर खाली कर चले जाते। इसके कारण फिर उपचुनाव होता।

Tag: #nextindiatimes #Azamgarh #Nirahua #AkhileshYadav

RELATED ARTICLE

close button