34 C
Lucknow
Saturday, May 24, 2025

7 लाख करोड़ स्वाहा…शेयर बाजार में हाहाकार, टूट गया 28 साल का रिकॉर्ड

नई दिल्ली। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार (stock market) की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty), दोनों प्रमुख सूचकांक लाल निशान में खुले। बैंकिंग और IT सेक्टर के बड़े शेयरों में गिरावट की वजह से बाजार पर दबाव बना। निवेशक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नए टैरिफ बयानों पर प्रतिक्रिया दे रहे थे। साथ ही, GDP के आंकड़ों का भी इंतजार था।

यह भी पढ़ें-शेयर बाजार हुआ क्रैश, सेंसेक्स 1000 अंक फिसला

सुबह 10.00 बजे बीएसई सेंसेक्स 1000 अंक यानी 1.34% गिरकर 73,602 पर था। Nifty भी 273 अंक यानी 1.21% की गिरावट के साथ 22,271 पर कारोबार कर रहा था। इस गिरावट से बीएसई लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 7.16 लाख करोड़ रुपये घटकर 385.94 लाख करोड़ रुपये रह गया। लगातार पांचवें महीने शेयर मार्केट (stock market) में गिरावट आई है। 1996 के बाद यह पहला मौका है जब लगातार पांच महीने शेयर मार्केट में गिरावट आई है।

अमेरिका के बाजार (stock market) में चिप बनाने वाली कंपनी Nvidia के शेयरों में गिरावट के बाद, Nifty IT इंडेक्स के शेयर शुरुआती कारोबार में 4% तक गिर गए। Persistent Systems, Tech Mahindra और Mphasis के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट देखी गई। IT कंपनियों के लिए दिन अच्छा नहीं रहा। Nifty ऑटो इंडेक्स भी 2% से ज्यादा नीचे खुला।

बैंकिंग, मेटल, फार्मा, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और ऑयल एंड गैस सेक्टर के इंडेक्स भी 1-2% तक नीचे कारोबार कर रहे है। लगभग हर सेक्टर में गिरावट देखने को मिली। शेयर मार्केट (stock market) में आज गिरावट के कई कारण हैं। धीमी आर्थिक वृद्धि, कमजोर कमाई, ट्रंप की टैरिफ नीतियां और विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली ने बेंचमार्क को सितंबर के अंत के उच्चतम स्तर से 14% नीचे खींच लिया है।

Tag: #nextindiatimes #stockmarket #Sensex

RELATED ARTICLE

close button