21.5 C
Lucknow
Sunday, January 11, 2026

मिथुन और धनु समेत 5 राशियों के जातक आज रहेंगे भाग्यशाली, पढ़ें राशिफल

मेष: मेष राशि वालों के लिए दिन की शुरुआत आपके लिए लाभदायक रहेगी। इस दौरान लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। अचानक धन लाभ के योग बनने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। घर-परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहेगी। करियर के लिहाज से दिन उत्तम रहेगा। आपकी मेहनत से कार्यक्षेत्र में प्रगति मिलेगी। वरिष्ठ अधिकारियों की सराहना आपके लिए किसी दवा का काम करेगी। इस दौरान प्रमोशन से जुड़ी खुशखबरी भी मिल सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों को भी अच्छा मुनाफा मिलने के योग हैं।

वृषभ :वृषभ राशि वालों के लिए ग्रहों का यह योग आपके नवम भाव में यानी भाग्य भाव में हो रहा है। ऐसे में वृषभ राशि के लोगों को अब भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपको इस दौरान लंबी यात्रा पर जाने के योग भी मिल सकता है। जो लोग विदेश जाकर पढ़ाई करने का मन बना रहे हैं उन्हें अब विदेश जाने का मौका मिल सकता है। आपके अपने पिता के सहयोग से कई काम बन सकते हैं। आपका झुकाव धर्म कर्म की तरफ अधिक रहेगा।

मिथुन : कार्यक्षेत्र में कुछ वरिष्ठ आपको कोई ऐसा काम सौंप सकते हैं, जिसमें आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन समझदारी से उस काम को पूरा करने में सफल रहेंगे, जिससे आपको वरिष्ठों से प्रशंसा मिलेगी। अगर आज आप कोई नई नौकरी ज्वाइन करते हैं तो वह भी आपके लिए फायदेमंद रहेगी। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट के कारण कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, जिसमें आपका धन भी खर्च हो सकता है। शाम का समय घर के बच्चों के साथ व्यतीत करेंगे।

कर्क :आज आप अपना अधिकांश दिन गरीब व जरूरतमंद लोगों की सेवा या दान-पुण्य के कार्य में व्यतीत करेंगे। ऐसा करने से मन में चल रहीं उलझन खत्म हो जाएंगी, जिससे आप आराम महसूस करेंगे। बच्चे की शिक्षा से जुड़ी कोई अच्छी सूचना सुनने को मिल सकती है, जिससे माता पिता प्रसन्न होंगे। अगर परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात चल रही थी तो आज वह पक्की हो सकती है और परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर भी चर्चा हो सकती है। शाम का समय देव दर्शन का लाभ लेंगे।

सिंह :आज आप अपनी सेहत का ध्यान रखें और ज्यादा मसालेदार या तले हुए भोजन से परहेज करना होगा, अन्यथा पेट से जुड़ी कुछ समस्याएं परेशान कर सकती हैं। नौकरी पेशा जातकों को आज सहकर्मियों की वजह से कामकाज में परेशानी हो सकती है, जिसकी वजह से जल्द से जल्द काम निपटाकर निकलना चाहेंगे। व्यापारी आज पूरे दिन व्यस्त रहेंगे और बिक्री में उछाल आएगा। आज अचानक रुका हुआ पैसा मिलेगा, जिससे परिवार के सदस्यों की महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने में भी सफल होंगे।

कन्या:दिन की शुरुआत में काम से जुड़ी कुछ परेशानी खड़ी हो सकती है। हालांकि, दिन जैसे-जैसे आगे बढ़ेगा हालात भी सुधर जाएंगे। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और आपके अटके हुए काम बनते चले जाएंगे। ऐसे में आपकी आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी। भाग्य की बदौलत कहीं न कहीं से आपको लाभ मिलने के योग हैं।

तुला: तुला राशि वालों के लिए किसी व्यक्ति, बैंक, संस्था आदि से ऋण लेना चाहते हैं तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा, जिससे आपके व्यवसाय में आ रही परेशानियां भी समाप्त हो जाएंगी। भाइयों से सलाह-मशविरा करेंगे तो व्यावसायिक समस्याओं को सुलझाने में मदद मिलेगी। यदि संतान के विवाह में कोई बाधा आ रही थी तो वह आज किसी पारिवारिक सदस्य की मदद से दूर हो जाएगी। विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। शाम के समय परिवार वालों के साथ पिकनिक पर जाने का प्लान बना सकते हैं।

वृश्चिक : वृश्चिक राशि वालों को आज लव पार्टनर से बात करते समय अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखनी होगी, अन्यथा किसी बात पर बहस हो सकती है, जो कानूनी रूप भी ले सकती है। आज आपको ननिहाल पक्ष के किसी रिश्तेदार से पैसा उधार लेने से बचना होगा, अन्यथा इसे चुकाना आपके लिए मुश्किल हो जाएगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा, उन्हें अपने शिक्षकों से अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए कुछ सुझाव मिलेंगे, जिन पर वे जरूर अमल करेंगे। शाम का समय दोस्तों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत होगा।

धनु: धनु राशि वालों को स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या चल रही थी तो आज उसमें सुधार आएगा और आप राहत की सांस ले पाएंगे। जमीन या वाहन खरीदने जैसे आपके कई सपने पूरे होंगे। किसी उद्देश्य की समस्या के बारे में सुनकर थोड़े चिंतित रहेंगे। मन में कुछ सकारात्मक विचार आएंगे, जिससे आप किसी की मदद करने से पीछे नहीं हटेंगे। पारिवारिक जीवन में आज कुछ बदलाव होंगे। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मिलता नजर आ रहा है। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को आज कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।

मकर :मकर राशिवालों के लग्न भाव यानी पहले भाव में चतुर्ग्रही योग बनने जा रहा है। मकर राशि में एक साथ चार शुभ ग्रहों की युति आपके लिए कई मायनों में फायदेमंद साबित होगी। इस दौरान आपके अंदर एक अलग ही आत्मविश्वास देखने को मिलेगी। साथ ही आपकी लोकप्रियता पहले से कहीं ज्यादा होगी। करियर में आप नई ऊंचाइयों छुएंगे। पिछले काफी समय से जो काम अटके हुए थे अब वह पूरे होंगे।

कुंभ : कुंभ राशि वालों के लिए धन में वृद्धि होगी और अपना कुछ धन दान पुण्य के कार्यों में खर्च कर सकते हैं। अगर आप किसी प्रॉपर्टी डील को फाइनल करने जा रहे हैं तो उसके सकारात्मक और नकारात्मक पहलुओं को स्वतंत्र रूप से जांच लें, अन्यथा भविष्य में मुसीबत में पड़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों की कृपा आप पर बनी रहेगी, जिससे आपको कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। वाणी आपको सम्मान दिलाएगी इसलिए उसमें मधुरता बनाए रखें। शाम का समय माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।

मीन: व्यापार में कुछ नुकसान होने से आप चिंतित रहेंगे, जिसकी वजह से भागदौड़ भी करनी पड़ सकती है। भविष्य को बेहतर बनाने की कुछ योजनाओं में लगे रहेंगे, जिसमें आप काफी हद तक सफल भी होंगे। भाइयों की मदद से लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होने से प्रसन्न होंगे। पारिवारिक जीवन वालों को आज सुखद अनुभूति होगी। बच्चे की सरकारी नौकरी से जुड़ी कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। शाम के समय किसी रिश्तेदार के घर मिलने जा सकते हैं।

Tag: #nextindiatimes #astro #horoscope

(लेटेस्ट ख़बरें जानने के लिए फेसबुकट्विटर पर हमें फॉलो करें)

RELATED ARTICLE

close button