38 C
Lucknow
Friday, May 9, 2025

शिवाजी महाराज की 35 फीट ऊंची प्रतिमा ढही, PM मोदी ने किया था अनावरण

मुंबई। महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग (Sindhudurg) जिले के एक किले में मराठा शासक छत्रपति शिवाजी महाराज (Shivaji Maharaj) की 35 फुट ऊंची प्रतिमा सोमवार को ढह गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। इस प्रतिमा का अनावरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने किया था। महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग (Sindhudurg) में छत्रपति शिवाजी महाराज (Shivaji Maharaj) की प्रतिमा ढहने के बाद इसको लेकर विवाद चरम पर पहुंच गया है।

यह भी पढ़ें-यूपी में दो हिस्सों में बंटी चलती ट्रेन, किसान एक्सप्रेस के 8 डिब्बे पीछे छूटे

फिलहाल सिंधुदुर्ग (Sindhudurg) पुलिस ने इस मामले में दो लोगों के खिलााफ FIR दर्ज की है। पुलिस ने जयदीप आप्टे और चेतन पाटिल को इस मामले में आरोपी बनाया है। उधर अधिकारी ने बताया कि प्रतिमा (Shivaji Maharaj) मालवन स्थित सिंधुदुर्ग किले में दोपहर करीब एक बजे ढही। उन्होंने बताया कि विशेषज्ञ प्रतिमा (Shivaji Maharaj) के ढहने के वास्तविक कारण का पता लगाएंगे।

हालांकि उन्होंने कहा कि जिले में बीते दो-तीन दिनों में भारी बारिश हुई है और तेज हवाएं चली हैं। बता दें कि 35 फीट ऊंची प्रतिमा (Shivaji Maharaj), जिसका अनावरण पिछले साल 4 दिसंबर को नौसेना दिवस समारोह के दौरान बहुत धूमधाम से किया गया था। पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में भारी बारिश (heavy rain) और तेज़ हवाओं के बीच कल दोपहर 1 बजे के आसपास ढह गई। इस बीच विपक्षी दलों ने राज्य सरकार पर लापरवाही और घटिया निर्माण गुणवत्ता का आरोप लगाया है।

एनसीपी (SP) के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री जयंत पाटिल ने कहा, ‘राज्य सरकार इस घटना के लिए जिम्मेदार है, क्योंकि उसने उचित देखभाल नहीं की। सरकार ने काम की गुणवत्ता पर बहुत कम ध्यान दिया। इसने केवल एक कार्यक्रम आयोजित करने पर ध्यान केंद्रित किया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) को प्रतिमा (Shivaji Maharaj) का अनावरण करने के लिए आमंत्रित किया गया। यह महाराष्ट्र सरकार केवल नए टेंडर जारी करती है, कमीशन स्वीकार करती है और उसी के अनुसार अनुबंध देती है।’

Tag: #nextindiatimes #ShivajiMaharaj #PMModi

RELATED ARTICLE

close button