एंटरटेनमेंट डेस्क। भले ही आज के वक्त में सोशल मीडिया है और पुराने जमाने की चिट्ठियों और संदेशों पर कॉन्सेप्ट खत्म हो गया हो लेकिन हां इंटरनेट और इंस्टाग्राम से पहले चिट्ठी के जरिए लोग अपनी भावनाएं व्यक्त करते थे और एक वक्त ऐसा था जब एक स्टार को 30 हजार से ज्यादा लड़कियों ने शादी के लिए प्रपोज तक कर डाला था।
यह भी पढ़ें-कभी ऑटो का किराया देने के लिए नहीं थे पैसे, फिर राजपाल यादव ने ऐसे बनाई पहचान
आज जिस actor की हम बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि ऋतिक रोशन हैं। वही ऋतिक रोशन जो आज सुपरस्टार हैं, जिनके डांस मूव्स पर हर कोई फिदा है। जिन्हें ‘ग्रीक गॉड’ का खिताब तक मिला हुआ है। साल 2000 की है, जब ऋतिक रोशन ने अपनी पहली फिल्म ‘कहो ना… प्यार है’ से सिनेमा में दस्तक दी थी। ‘कहो ना… प्यार है’ रिलीज होने के कुछ ही समय बाद ही Valentine Day आया था। उस साल ऋतिक रोशन को करीब 30,000 शादी के प्रस्ताव मिले थे।

30 हजार शादी के प्रपोजल जिन ऋतिक को मिले उनका तलाक भी खूब सुर्खियों में रहा। कहा जाता है कि सुजैन खान से अलग होने के बाद ऋतिक को 400 करोड़ की एलिमनी सुजैन को देनी पड़ी थी। ऋतिक फिलहाल सबा आजाद के साथ रिलेशनशिप में हैं और उनके साथ खुश हैं, पर हां ऋतिक का नाम सुर्खियों में हमेशा रहा है।
ऋतिक ने 6 साल की उम्र में पहली बार कैमरे का सामना किया था। उन्हें उनकी पहली फिल्म के लिए 100 रुपए की फीस मिली थी। जो ऋतिक आज करोड़ों की फीस लेते हैं उनके सफर की शुरूआत बेहद कम पैसों से हुई थी। ऋतिक को जिस फिल्म की वजह से रातोंरात स्टारडम मिला, उस फिल्म ने 92 अवॉर्ड्स जीते थे।
Tag: #nextindiatimes #HrithikRoshan #Entertainment




