आज कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन, पढ़ें राशिफल

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
मेष राशि वाले आज किसी काम को पूरा करने के लिए छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं, जिसमें आपको सफलता मिलेगी। नौकरी में आज किसी अधिकारी से आपकी बहस हो सकती है, लेकिन आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो)
वृषभ राशि वाले आज परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको संभलकर काम करने की जरूरत होगी। कारोबार में यदि कोई सौदा तय होता है तो आपको कई बार सोचने की जरूरत है, अन्यथा भविष्य में वे सौदे आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। रात का समय आप दोस्तों के साथ मौज-मस्ती और सैर-सपाटे में बिताएंगे।
मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
मिथुन राशि के लोगों का दिन आज अच्छा है। आप आज के दिन अपने पड़ोसियों और दोस्तों के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। आज शाम का समय आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती में बिताएंगे। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई मामला चल रहा था तो वह आज फिर से खड़ा हो सकता है।
कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कर्क राशि के जातकों को आज व्यापार के सिलसिले में यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। लेकिन अपने व्यवसाय की प्रगति से कम प्रसन्न दिखाई देंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेने के बारे में सोच सकते हैं। संतान की शिक्षा को लेकर आज कुछ तनाव हो सकता है, लेकिन जीवनसाथी के सहयोग से शाम तक वह समाप्त हो जाएगा।
सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी व्यस्त रहने वाला है, लेकिन आज आप धर्म और अध्यात्म के मामलों और पढ़ाई लिखाई के लिए कुछ समय निकाल पाएंगे। आज किसी बात को लेकर आप अपने परिजनों से सलाह ले सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आज आपके कुछ अधिकारी आपके काम में बाधा डाल सकते हैं, इसलिए आपको पूरे ध्यान से काम करना होगा।
कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कन्या राशि वालों का आज परिजनों के साथ किसी बात को लेकर वाद-विवाद हो सकता है। कोई बना बनाया काम बिगड़ सकता है, लेकिन बेहतर होगा कि आप कोई भी कदम उठाने से पहले सावधानी बरतें। आज अकारण ही आपके कुछ नए शत्रु उत्पन्न हो सकते हैं, लेकिन वे आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे।
तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। आज राजनीति से जुड़े जातकों को काफी लाभ होता दिख रहा है और जनता का सहयोग भी मिलेगा। घर में पुराने अटके हुए कार्यों को पूरा करने का अच्छा मौका मिलेगा, लेकिन आपको अपने आलस्य से बाहर निकलना होगा। संतान के कार्यक्षेत्र में प्रगति होने से आज मन प्रसन्न होगा। नए कार्यों के कानूनी और तकनीकी पहलुओं पर गंभीरता से विचार करने के बाद ही कोई निर्णय लें।
वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
वृश्चिक राशि के लोगों को आज शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान होने के बावजूद आप हिम्मत से जो भी काम करेंगे उसमें सफलता मिलेगी। आज आपके शत्रु कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियां खड़ी कर सकते हैं, लेकिन चिंता न करें, वे आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। यदि आप कहीं यात्रा पर जाने की योजना बना रहे थे तो उसमें आपको सफलता मिलेगी।
धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
धनु राशि के लोगों को आज का दिन सावधानी से बीताना चाहिए। हर काम को सतर्कता और धैर्य के साथ पूर्ण करें। व्यापार में थोड़ा सा जोखिम लेंगे तो अच्छा मुनाफ़ा होगा। आज किसी प्रियजन के लिए पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। नौकरी से जुड़े जातकों को आज किसी दूसरी नौकरी का ऑफर मिल सकता है। आज योग्य लोगों के विवाह के उत्तम प्रस्ताव आएंगे।
मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
मकर राशि के लोगों का दिन अनुकूल है और हर बाधा दूर होगी। यदि आपके भाई-बहन के विवाह में कोई समस्या आ रही थी तो वह आज समाप्त हो जाएगी, जिससे परिवार में खुशी की लहर दौड़ जाएगी। अगर आप पार्टनरशिप में कोई व्यापार कर रहे हैं तो उसमें आपको अच्छा खासा मुनाफा मिलेगा। संतान की शिक्षा से जुड़ा कोई फैसला आज आपको लेना पड़ सकता है।
कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
कुंभ राशि वालों के आज पुराने और रुके हुए कार्यों के पूरा होने की प्रबल संभावना है, लेकिन आपको आलस्य को दूर भगाना होगा। दूसरों के सामने अपनी बात साबित करने में सफल रहेंगे। शाम को आपको किसी धार्मिक समारोह में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। मन में शुभ भाव जाग्रत होंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बातें आज आगे बढ़ सकती हैं।
मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मीन राशि वालों को आज संतान पक्ष से कुछ हर्षवर्धक समाचार सुनने को मिल सकता है। व्यापार के दृष्टिकोण से आज का दिन अनुकूल रहेगा। धन लाभ भी अधिक होगा, लेकिन स्वास्थ्य में कुछ रोग परेशान कर सकते हैं, इसलिए बेहतर होगा कि आप सावधान रहें और खान-पान पर ध्यान दें। गुरुओं की सेवा करने से विद्यार्थियों को गुप्त ज्ञान की प्राप्ति होगी।
Tag: #nextindiatimes #astro #horoscope