नाबालिग लड़की से हुक्का बार में रेप, सीने पर ब्लेड से लिख दिया अपना नाम

कानपुर। शहर में डॉक्टर दंपती की नाबालिग बेटी के साथ उसके इंस्टाग्राम फ्रेंड ने हुक्का बार में रेप किया। आरोपी ने पहले लड़की को जबरन हुक्का पिलाया। फिर कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवा पिलाकर दरिंदगी की। इसके बाद वह अपने 7 दोस्तों के साथ लड़की को सुनसान जगह ले गया। वहां उसे मारा-पीटा। शरीर को कई जगह नोचा। यही नहीं, गैंगरेप करने की भी कोशिश की। मामला बर्रा इलाके का है।
किसी तरह लड़की उनके चंगुल से छूट कर बदहवास हालत में घर पहुंची। वहां घरवालों को आपबीती बताई। इसके बाद पिता की तहरीर पर बर्रा थाने की पुलिस ने 3 नामजद और 5 अज्ञात लोगों के खिलाफ रेप समेत अन्य धाराओं में दर्ज की है। लड़की के पिता कानपुर में प्राइवेट डॉक्टर है, जबकि मां सरकारी डॉक्टर हैं।
कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवा मिलाई :
लड़की के पिता ने बताया कि 3 मार्च को उनकी 16 साल की बेटी को जरौली निवासी विनय ठाकुर ने बुलाया। वह उसे कर्रही स्थित एमजी कैफे ले गया और जबरदस्ती हुक्का पिलाया। फिर कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवा पिला दी। इसके बाद विनय ने बेटी से रेप किया। इसके बाद वह बेटी को सुनसान जगह ले गया। वहां विनय,उसके साथी अजय,अमन सेंगर और चार-पांच लड़कों ने मारपीट कर रेप करने की कोशिश की। नाकामयाब रहने पर बेटी के गाल के नीचे जोर से काट लिया, जिससे जख्म हो गया।
पिता ने बताया कि किसी तरह दरिंदों के चंगुल से छूट कर बेटी घर पहुंची। उसने हमें बताया कि विनय ठाकुर काफी समय से उसे ब्लैकमेल कर रहा है। उसे नशीला पदार्थ देकर रेप किया और अश्लील फोटो, वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी।
डीसीपी साउथ सलमान ताज पाटिल ने बताया,नाबालिग लड़की के पिता ने तहरीर दी है। इसमें जरौली निवासी विनय ठाकुर,अजय और अमन सेंगर समेत 4-5 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। तहरीर पर उनके खिलाफ रेप, मारपीट,जान से मारने की धमकी देना,पॉक्सो एक्ट,नशीला पदार्थ देने,बलवा समेत अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
आरोपी का पिता पूर्व प्रधान:
आरोपी विनय ठाकुर बर्रा थाना क्षेत्र के जरौली में पीड़िता के इलाके में ही रहता है। विनय के पिता महेंद्र सिंह कानपुर देहात करसा के रहने वाले हैं। वह करसा के पूर्व प्रधान हैं। FIR दर्ज होने के बाद से विनय ठाकुर के साथ ही अन्य आरोपी भी घर छोड़कर फरार हैं। अभी तक एक भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस आरोपी के भाई समेत अन्य परिवार के लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
Tag: #nextindiatimes #kanpur #uttarpradesh #barra #crime #police #hukkabar #family #rape #instagram #friend