कर्नाटक का मुख्यमंत्री कौंन? विधायक दल की मीटिंग आज

बेंगलुरु। कर्नाटक का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इसे लेकर सरगर्मियां बढ़ गई हैं। सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के बीच रेस मानी जा रही है। 75 साल के सिद्धरमैया 2013 से 2018 तक मुख्यमंत्री के रूप में राज्य की बागडोर संभाल चुके हैं। 2013 में खरगे को पछाड़ते हुए सिद्धरमैया मुख्यमंत्री बने थे।
सिद्धरमैया कुरुबा समुदाय से ताल्लुक रखते हैं और यह समुदाय राज्य में तीसरी सबसे बड़ी आबादी है। सिद्धारमैया के सरकार चलाने के अनुभव को देखते हुए उनका पलड़ा भारी माना जा रहा है। सिद्धारमैया ने नीति निर्माण और घोषणापत्र के वादों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। दूसरी ओर कर्नाटक के मुख्यमंत्री की रेस में डीके शिवकुमार भी बने हुए हैं। उनको भी सीएम पद का अहम दावेदार माना जा रहा है। अपने रणनीति कौशल और संगठनात्मक अनुभव से डीके प्रदेश के दूसरे सबसे सबसे बड़े समुदाय वोक्कालिगा के बड़े नेता के तौर पर उभरने में कामयाब हुए हैं। शिवकुमार सिद्धारमैया की तुलना में युवा भी हैं।
नतीजे आने के बाद से कांग्रेस में सरकार बनाने को लेकर कवायद तेज हो गई। जल्द ही पार्टी राज्यपाल के पास सरकार बनाने का दावा पेश करेगी। रविवार को कांग्रेस ने बेंगलुरु में विधायक दल की मीटिंग बुलाई है। इसमें विधायक दल का नेता चुना जाएगा। नतीजों के बाद कांग्रेस नेतृत्व ने जीते हुए उम्मीदवारों को सीधे बेंगलुरु पहुंचने का आदेश दिया। बाकयदा चॉपर की व्यवस्था की गई।
उधर कर्नाटक विधानसभा में कांग्रेस की जीत के बाद डीके शिवकुमार ने कहा- “मैं पार्टी के इस जीत का श्रेय पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को देता हूं। लोगों ने हमपर भरोसा जताया और नेताओं ने हमलोगों का समर्थन किया। हम सामूहिक लीडरशिप में एकसाथ मिलकर काम करेंगे। मैने सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से कहा था कि कर्नाटक को बेहतर बनाने की दिशा में काम करेंगे।”
Tag: #nextindiatimes #karnataka #cm #mla