पुलिसकर्मी ने महिला को मारा थप्पड़ तो भड़क उठा पंजाब, निशाने पर आई ‘आप’

पंजाब। पंजाब पुलिस का एक वीडियो वायरल होने के बाद अब आम आदमी पार्टी की खूब किरकिरी हो रही है। एक तरफ जहाँ केजरीवाल की ये पार्टी महिलाओं की सुरक्षा का दम भरती रहती है वहीं दूसरी तरफ पंजाब पुलिस महिलाओं पर जमकर अत्याचार कर रही है।

दरअसल इस वायरल वीडियो में पंजाब पुलिस का एक कर्मचारी एक बुजुर्ग महिला को थप्पड़ मारते नजर आ रहा है। यह वीडियो दिल्ली-कटरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूमि अधिग्रहण के विरोध के वक्त का है, जब प्रदर्शनकारी भूमि अधिग्रहण के चलते विरोध कर रहे थे और उसी समय एक पुलिसकर्मी एक बुजुर्ग महिला को थप्पड़ मार देता है। इस वायरल वीडियो की पुष्टि खुद पंजाब पुलिस ने की है।

इसके बाद अब पूरे पंजाब में बवाल मच गया है। महिला किसान को थप्पड़ मारे जाने से भड़के किसानों ने लुधियाना से जालंधर और अमृतसर जालंधर-जम्मू के बीच रेलवे मेन लाइन जाम कर दी है। वहीं पुलिसकर्मी के महिला किसान को थप्पड़ मारने का वीडियो भी काफी तेजी से वायरल हो रहा है। किसान पर पुलिसकर्मी के हमले की इस घटना के बाद आम आदमी पार्टी सरकार भी सवालों के घेरे में है। पंजाब कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने भगवंत मान की सरकार पर तीखा हमला किया है।

पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने पुलिसकर्मी के थप्पड़ मारने का वीडियो ट्वीट किया है। आम आदमी पार्टी सरकार पर सवाल उठाते हुए राजा वडिंग ने कहा, ‘यह आम आदमी पार्टी का जनविरोधी बदलाव है। पंजाब कांग्रेस किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है और किसानों को उनकी जमीन से पुलिस फोर्स के जरिए हटाने के कदम की कड़े शब्दों में निंदा करती है। महिलाओं और बुजुर्गों के साथ जिस तरह बदसलूकी की गई है, उसके जिम्मेदार पंजाब पुलिस के अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।’

Tag: #nextindiatimes #punjab #police #farmer #aap

Related Articles

Back to top button