विराट-अनुष्का ने महाकाल मंदिर में की भस्म आरती

उज्जैन। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और उनके क्रिकेटर पति विराट कोहली अक्सर खबरों में बने रहते हैं। कभी किसी बयान की वजह से तो कभी भगवान के दर्शन को लेकर। अब ये जोड़ी उज्जैन स्थित महाकाल ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने पहुंचे हैं। कपाट के बाहर का वीडियो सामने आया है, जहां दोनों भगवान की भस्म आरती में शामिल हुए हैं।

यहां दोनों ने सुबह 4 बजे भस्म आरती की। भगवान का आशीर्वाद लिया। दर्शन के बाद विराट ने मीडिया से जय महाकाल कहा। अनुष्का ने कहा कि भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेकर बहुत अच्छा लगा। विराट-अनुष्का करीब डेढ़ घंटे तक नंदी हॉल में बैठे। आरती के बाद दोनों ने मंदिर के गर्भगृह में जाकर पंचामृत पूजन अभिषेक किया। विराट ने गले में रुद्राक्ष की माला धारण की हुई थी। अनुष्का शर्मा साड़ी में नजर आईं।

आपको बता दें पिछले कुछ समय से अनुष्का शर्मा और विराट कोहली तीर्थ स्थानों का दौरा कर रहे हैं। विराट और अनुष्का नए साल में वृंदावन गए थे। दोनों वृंदावन स्थित बाबा नीम करोली के आश्रम पहुंचे थे। बाबा नीम करौली के आश्रम के बाद वह आनंदमई आश्रम भी गए थे। जहां उन्होंने संतो से मुलाकात की थी। इतना ही नहीं वह ऋषिकेश भी गए थे और वहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुरु स्वामी दयानंद सरस्वती के समाधि स्थल का दर्शन किया था। अब वह भोले बाबा की शरण में पहुंचे हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इस वीडियो के सामने आने के बाद मीडिया से अनुष्का शर्मा ने बात की। उन्होंने कहा कि वह यहां पूजा-अर्चना के लिए आए थे और उन्हें भगवान के अच्छे दर्शन मिल गए। इसके बाद फैन्स ने अपने रिएक्शन्स दिए। एक ने लिखा- अब तो विराट का शतक पक्का। एक ने लिखा- जनता की तो लॉटरी लग गई महाकाल के साथ साथ, विराट और अनुष्का के भी दर्शन हो गए। वहीं कुछ ने इनकी तारीफ भी की।

Tag: #nextindiatimes #video #viral #ujjain #mahakal #temple #devotees #viratkohli #anushka #virushka

Related Articles

Back to top button