यूपी निकाय चुनाव: सभी 17 सीटों पर भाजपा का कब्जा

लखनऊ। 760 नगर निकायों में डाले गए वोटों की मतगणना जारी है। 17 में से 17 नगर निगम सीटों के शुरुआती रुझान आ गए हैं। 17 सीट पर भाजपा ने बढ़त बना ली है। सपा-बसपा और कांग्रेस अब सभी सीटों पर पिछड़ गई है। झांसी और अयोध्या सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज कर ली है।

यूपी निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का दबदबा स्पष्ट रूप से नजर आ रहा है। नगर निगम मेयर पार्षद से लेकर, नगर पालिका और नगर पंचायत तक बीजेपी ने बढ़त हासिल कर ली है। झांसी, गाजियाबाद, बरेली और अयोध्या में बीजेपी ने मेयर पद पर जीत हासिल कर ली है। वहीं अन्य सीटों पर बढ़त बनाई हुई है। दूसरे नंबर पर समाजवादी पार्टी नजर आ रही है, जबकि कांग्रेस काफी सीटों पर बहुत पीछे चल रही है।

17 नगर निगमों पर मेयर पद के नतीजे को लेकर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। यूपी नगर निकाय चुनाव के पहले चरण के दौरान 37 जिलों में 52 फीसदी तो वहीं दूसरे फेज में 38 जिलों में 53 फीसदी वोटिंग हुई थी। पहले चरण का मतदान चार मई को 10 नगर निगमों सहित 37 जिलों में नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों के विभिन्न पदों के लिए मतदान हो चुका है। वहीं दूसरे चरण का मतदान 11 मई को 38 जिलों में सात नगर निगमों, 590 नगर निगम वार्ड, 95 नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष, 2551 सभासद और नगर पंचायत अध्यक्षों के 268 पदों और 3495 सदस्यों के लिए 11 मई को मतदान हुआ था।

Tag: #nextindiatimes #bjp #election #mayor

Related Articles

Back to top button