यूपी-जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए आज नामांकन वापसी का अंतिम दिन, 3 जुलाई को होगा मतदान

75 में से 18 जिला पंचायतो के अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित होने तय हो गए हैं। इनमें से 17 जिलों में बीजेपी और एक एक इटावा जिले में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार का निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष चुना जाना तय है।

उत्तर प्रदेश में होने वाले जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन वापस लेने का आज आखिरी दिन है। आज दोपहर 3 बजे तक नामांकन वापस लिए जा सकते हैं। अब जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए 3 जुलाई को सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा।

लेकिन आपको बताते चलें कि 75 में से 18 जिला पंचायतो के अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित होने तय हो गए हैं। इनमें से 17 जिलों में बीजेपी और एक एक इटावा जिले में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार का निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष चुना जाना तय है।

मैनपुरी जिलाधिकारी से रिपोर्ट तलब

समाजवादी पार्टी के शिकायत पर राज्य निर्वाचन आयोग ने मैनपुरी के जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर से रिपोर्ट तलब कर दी है। विधान परिषद सदस्य उदयवीर सिंह सहित पार्टी के कई नेताओं ने मैनपुरी में बीजेपी नेताओं द्वारा आचार संहिता का उल्लंघन करने और सदस्यों को धमकी देने की शिकायत की थी। राज्य निर्वाचन की तरफ से जानकारी मिली थी कि सपा की शिकायत पर मैनपुरी के जिलाधिकारी से रिपोर्ट मांगी है।

इसके साथ ही, समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के नेतृत्व में कल राज्य निर्वाचन आयोग पहुंचे प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश में होने जा रहे जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में धांधली का आरोप लगाया था। साथ ही बीजेपी पर आरोप लगे हैं कि चुनावों में जिला पंचायत सदस्यों को धमकाया जा रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए –
नेक्स्ट इण्डिया टाइम्स समाचार ग्रुप YouTube से जुड़े
नेक्स्ट इण्डिया टाइम्स समाचार ग्रुप Facebook से जुड़े
नेक्स्ट इण्डिया टाइम्स समाचार ग्रुप Twitter से जुड़े
नेक्स्ट इण्डिया टाइम्स समाचार ग्रुप Instagram से जुड़े
नेक्स्ट इण्डिया टाइम्स समाचार ग्रुप Telegram से जुड़े
नेक्स्ट इण्डिया टाइम्स समाचार ग्रुप Whatsapp से जुड़े

Related Articles

Back to top button