मंत्रिमंडल विस्तार से पहले कई राज्यों के राज्यपाल बदले गए, थावरचंद को बनाया गया कर्नाटक का गवर्नर

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय का तबादला करके हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

केंद्र सरकार में कैबिनेट विस्तार से ठीक एक दिन पहले आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने एक साथ 8 राज्यपालों की नियुक्ति की है। गवर्नर्स की नियुक्ति में मोदी सरकार ने एससी-एसटी और ओबीसी समुदाय के साथ-साथ महिलाओं को मौका दिया है।

मिजोरम के राज्यपाल पी.एस. श्रीधरन पिल्लई का तबादला करके गोवा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य का तबादला करके त्रिपुरा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस का तबादला करके झारखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय का तबादला करके हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

डॉ. हरि बाबू कंभमपति को मिजोरम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

मंगूभाई छगनभाई पटेल को मध्य प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को हिमाचल प्रदेश काराज्यपाल नियुक्त किया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए –
नेक्स्ट इण्डिया टाइम्स समाचार ग्रुप YouTube से जुड़े
नेक्स्ट इण्डिया टाइम्स समाचार ग्रुप Facebook से जुड़े
नेक्स्ट इण्डिया टाइम्स समाचार ग्रुप Twitter से जुड़े
नेक्स्ट इण्डिया टाइम्स समाचार ग्रुप Instagram से जुड़े
नेक्स्ट इण्डिया टाइम्स समाचार ग्रुप Telegram से जुड़े
नेक्स्ट इण्डिया टाइम्स समाचार ग्रुप Whatsapp से जुड़े

    

Related Articles

Back to top button