प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ आयोजन
आर.ए.एस. में चयनित एवं पदौन्नत शिक्षा अधिकारियों व कोरोनाकाल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारियों का किया सम्मान

धौलपुर, 19 जुलाई को जिले के आर.ए.एस. 2018 में चयनित एवं शिक्षा विभाग में जिला शिक्षा अधिकारी के पद पर पदौन्नत, कोरोनाकाल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारियों का प्रतिभा सम्मान समारोह जिला कलक्टर राकेश कुमार जायसवाल के मुख्य आतिथ्य में महाराणा प्रताप राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धौलपुर में जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित किया गया। प्रतिभा सम्मान समारोह का शुभारंभ जिला कलक्टर द्वारा मॉ सरस्वती पर पुष्प अर्पित और दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला कलक्टर राकेश कुमार जायसवाल ने चयनित आर.ए.एस. एवं पदौन्नत शिक्षा अधिकारियों के परिवारजनों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि जिले में गांव एवं शहर में इस प्रकार के आयोजनों से प्रतिभाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान चयनित आर.ए.एस. से उनके चयन में आने वाली बाधाओं व उनकी सफलता के टिप्स एवं सफलता में जिनका महत्वपूर्ण योगदान रहा इसके बारे में विचार साझा किए।

युवाओं को प्रशासनिक सेवा में चयन संबंधी जानकारी हेतु चालया जाएगा मिशन हेल्प-
जिला कलक्टर राकेश कुमार जायसवाल ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि इस बार जिले में आर.ए.एस. में चयनितों की संख्या अच्छी रही है। जिसको ध्यान में रखते हुए अन्य युवा भी प्रशासनिक सेवा की तैयारी में जुटे हुए है। उनके लिए एडीएम नरेन्द्र कुमार वर्मा एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद चेतन चौहान व अन्य के द्वारा टीम गठित कर युवाओं को प्रशासनिक सेवाओं में चयन संबंधी जानकारी एवं सहायता व मार्गदर्शन हेतु मिशन हेल्प चलाया जाएगा। जिसमें युवाओं को पुस्तक चयन, पाठ्यक्रम संबंधी जानकारी, समय मैनेजमेंट सहित अन्य टिप्स दिए जाएगें। इसके साथ-साथ चयनित आर.ए.एस. के द्वारा भी विचार साझा किए जाएगें।
जिला कलक्टर राकेश कुमार जायसवाल ने चयनित आर.ए.एस. एवं उनके परिवारजनों का उत्साहवर्धन करने एवं सम्मान करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया।
इनका हुआ सम्मान-

चयनित आर.ए.एस. 2018- बबलू शर्मा, अर्पित कुमार श्रीवास्तव, नीरज सिंह, राखी मुदगल, जोगेन्द्र सिंह, बाबूलाल, प्रीति चक, मुकेश कुमार गुर्जर, मितुल गोयल।
शिक्षा विभाग के पदौन्नत शिक्षा अधिकारी- अरविन्द कुमार शर्मा, दाऊदयाल शर्मा, केदार गिरि, महेश कुमार मंगल।
कोरोनाकाल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों के रूप में- सीडीईओं सियाराम मीणा, एडीपीसी मुकेश गर्ग, महाराणा प्रधानाचार्य रमाकान्त शर्मा, व्याख्याता भगवान सिंह मीणा, संस्थापन अधिकारी अशोक कुमार उपाध्याय, परवेज खान, जाकिर हुसैन, एकीकृत शिक्षक संघ के चन्द्रभान चौधरी सहित अन्य प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद चेतन चौहान, एडीएम नरेन्द्र कुमार वर्मा, एसडीएम सैपऊ रामकिशोर मीणा, तहसीलदार सैपऊ आशाराम गुर्जर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन गोविन्द गुरु ने किया।
संवाददाता- राकेश गोस्वामीम, धौलपुर, नेक्स्ट इण्डिया टाइम्स
देश और विदेश की ताज़ातरीन खबरों को देखने के लिए हमारे चैनल को like और Subscribe कीजिए
Youtube- https://www.youtube.com/NEXTINDIATIME…
Facebook: https://www.facebook.com/Nextindiatimes
Twitter- https://twitter.com/NEXTINDIATIMES
Instagram- https://instagram.com/nextindiatimes
हमारी वेबसाइट है- https://nextindiatimes.com
Google play store पर हमारा न्यूज एप्लीकेशन भी मौजूद है